10/01/2017

UPTET 12460 और 4000 शिक्षक भर्ती आवेदन की तिथि बढ़ी , ऑनलाइन फीस जमा करने में दिक्कत के बाद लिया गया निर्णय


इलाहाबाद वरिष्ठ संवाददाताप्राइमरी स्कूलों में 12460 और चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन फीस जमा करने में दिक्कत की शिकायतें मिलने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने रजिस्ट्रेशन व फीस जमा करने की तारीख बढ़ा दी है।20 दिसंबर को जारी कार्यक्रम में 12460 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 9 जनवरी निर्धारित थी। बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 जनवरी कर दी गई है।फार्म पूरा करने की आखिरी तारीख 18 जनवरी की शाम पांच बजे तक कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि संशोधन के लिए 20 से 27 जनवरी की शाम पांच बजे तक अवसर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर चार हजार उर्दू विषय के सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जनवरी से बढ़ाकर 13 जनवरी की शाम पांच बजे तक कर दी गई है। बैंक में आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 से बढ़ाकर 17 जनवरी कर दी गई है।सचिव संजय सिन्हा की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरा करने की आखिरी तारीख 13 से बढ़ाकर 19 जनवरी की शाम पांच बजे तक कर दी गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि संशोधन के लिए 25 से 31 जनवरी की शाम पांच बजे तक मौका मिलेगा।

UPTET 12460 और 4000 शिक्षक भर्ती आवेदन की तिथि बढ़ी , ऑनलाइन फीस जमा करने में दिक्कत के बाद लिया गया निर्णय Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment