01/02/2017

NEET नीट 7 मई को, आवेदन एक मार्च तक


नई दिल्ली : देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए नेशनल एलीजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) सात मई को होगा। एप्लीकेशन फॉर्म मंगलवार यानी 31 जनवरी से ऑनलाइन भरे जाने शुरू हो गए हैं और आवेदन एक मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। सीबीएसई द्वारा आयोजित नीट 2017 के लिए छात्र सीबीएसई कीवेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए आधार नंबर अनिवार्य होगा। देशभर में 1500 केंद्रों पर परीक्षा होगी।


NEET नीट 7 मई को, आवेदन एक मार्च तक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment