कालेज आवंटन का आदेश जारी
राब्यू, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी 2013 गणित का परिणाम जारी कर दिया है। चयनित 805 अभ्यर्थियों को कालेज का आवंटन का आदेश गुरुवार को जारी हो गया हैं। 13 फरवरी से आवंटन प्रक्रिया शुरू हुई है, इसमें वर्ग वार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के सामने कालेज का आवंटन किया जाएगा।
गणित विषय का परिणाम जारी
राब्यू, इलाहाबाद : उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत गणित विषय का परिणाम जारी कर दिया है। सचिव ने बताया कि अभ्यर्थी इसे आयोग के पोर्टल पर देख सकते हैं। लिखित परीक्षा के साक्षात्कार के प्राप्तांक का विवरण आयोग के पोर्टल पर 15 दिन में उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य विषय के परिणाम भी जल्द ही जारी होंगे।

0 comments:
Post a Comment