03/02/2017

UP Board Exam 2017 हजारों परीक्षार्थी दो-दो कालेजों में दर्ज , हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2017 के प्रवेश पत्र जारी होने पर खुलासा


राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : की ओर से संचालित माध्यमिक कालेजों में हजारों परीक्षार्थी दो-दो कालेजों में पढ़ रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थियों का कक्षा 9 व 11 में पंजीकरण हुआ और फिर हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा फार्म भी भर दिये। परीक्षा के ऐन मौके पर जब प्रवेश पत्र बांटने की बारी आई तो गड़बड़ी उजागर हुई है। ऐसे सभी कालेजों को 
नोटिस भेजकर पूछताछ हो रही है। निर्देश है कि जिस कालेज की गलती मिलेगी उस पर कार्रवाई भी की जाए, केवल परीक्षार्थियों के भविष्य को देखते हुए उन्हें छोड़ दिया जाये। माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि में नकल माफियाओं का दखल जगजाहिर है। वह छात्र-छात्रओं के पंजीकरण से ही ऐसी बिसात बिछाना शुरू करते हैं, ताकि उनके अपने परीक्षार्थी उम्दा अंकों के साथ उत्तीर्ण हो सके। इसमें मनचाहे स्कूल को परीक्षा केंद्र बनवाना भी शामिल है। नकल माफियाओं की दखल काफी ऊपर तक है इसीलिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने का मामला हो या फिर बोर्ड मुख्यालय पर कंप्यूटर के जरिये परीक्षा केंद्र बनाना हो जैसे प्रयास उनके दखल से सफल नहीं हो सके हैं। यही वजह है कि तमाम हिदायतों के बाद पंजीकरण एवं परीक्षा फार्म भरने में भी मनमानी जारी है। इस समय हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र बांटने जा रहा है। अनुक्रमांक आदि का आवंटन होने पर एक ही परीक्षार्थी दो-दो स्कूलों में मिले हैं। ऐसे अभ्यर्थियों की तादाद काफी अधिक है। संबंधित पेज06।

हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2017 के प्रवेश पत्र जारी होने पर खुलासा 


संबंधित कालेजों को नोटिस देकर मांगा जवाब, कार्रवाई के भी निर्देश


UP Board Exam 2017 हजारों परीक्षार्थी दो-दो कालेजों में दर्ज , हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2017 के प्रवेश पत्र जारी होने पर खुलासा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment