तैयारी
राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2017 की परीक्षा में 76 हजार 908 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हो गए हैं। अब देशभर में 29 लाख 40 हजार 560 अभ्यर्थी पांच अगस्त से इम्तिहान देंगे। मध्य क्षेत्र यानी यूपी व बिहार में के नौ शहरों में सात लाख से अधिक परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
एसएससी की सीजीएल 2017 की परीक्षा में शामिल होने के लिए देशभर से 30 लाख 17 हजार 468 ऑनलाइन आवेदन मिले थे। उनकी जांच होने के बाद 76 हजार 908 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं, अब 29 लाख 40 लाख 560 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठ सकेंगे। इसमें मध्य क्षेत्र के अभ्यर्थियों की तादाद सात लाख छह हजार 103 है। इनमें पांच लाख तीन हजार 469 पुरुष व दो लाख दो हजार 634 महिला अभ्यर्थी हैं। खास बात यह है कि आवेदन करने वाले एक लाख 12 हजार 88 अभ्यर्थी उम्दा डिग्री धारक हैं। एक लाख एक हजार 571 इंजीनियरिंग, 2983 बीएड, 1251 एलएलबी, 6211 प्रबंधन और 72 सीए की डिग्री हासिल किये हैं। मध्य क्षेत्र इलाहाबाद के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा पांच से 23 अगस्त तक चलेगी, इम्तिहान ऑनलाइन प्रणाली के तहत होगा। उन्होंने बताया कि पांच व छह अगस्त को परीक्षा दो शिफ्ट होगी, जबकि बाकी दिनों में तीन शिफ्ट में परीक्षा ली जाएगी। हर शिफ्ट को एक घंटे इम्तिहान चलेगा। वहीं, सात, 13, 14 व 15 अगस्त को कोई इम्तिहान नहीं होगा। पहली शिफ्ट 10 से 11, दूसरी 1:15 से 2:15 व तीसरी 16:15 से 17:15 तक चलेगी।
ज ई टियर-2 परीक्षा कल : मध्य क्षेत्र के निदेशक सचान ने बताया कि जूनियर इंजीनियर यानी जेई टियर-2 2016 परीक्षा 30 जुलाई को होगी। यह इम्तिहान इलाहाबाद के चार केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में होगा। इसमें 1551 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगी। इसकी सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।’
>>देशभर में 29 लाख 40 हजार 560 अभ्यर्थी देंगे पांच अगस्त से परीक्षा
’>>मध्य क्षेत्र के सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों का नौ शहरों में इम्तिहान

0 comments:
Post a Comment