आदेश के सर्वाधिक महत्वपूर्ण बिन्दुओं का अनुवाद:
17. As a result of above, in normal course the State would have been at liberty to proceed with the selection in terms of advertisement dated 7th December, 2012 in accordance with the amended rules by way of 15th amendment, in view of developments which have taken place during pendency of these appeals,
उपरोक्त के परिणामस्वरूप, उन परिवर्तनों के दृष्टिकोण से जिन्होंने इन अपीलों के लंबित होने के दौरान जगह ली, सामान्य तौर पर राज्य को १५ वें संशोधन के संशोधित नियमों के अनुसार ०७.१२.१२ के विज्ञापन की शर्तों के अनुसार चयन को जारी रखने की स्वतंत्रता होगी,
(अर्थात इन अपीलों के लंबित होने के दौरान विज्ञापन से सम्बंधित कुछ मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो कुछ आदेश दिए जा चुके हैं उन्हें ध्यान में रखते हुए सामान्य तौर पर राज्य को १५ वें संसोधन के संशोधित नियमों के अनुसार ०७.१२.१२ के विज्ञापन की शर्तों के अनुसार चयन को जारी रखने की स्वतंत्रता होगी).
दिक्कत यहाँ आरम्भ होती है=
the said advertisement cannot proceed and while upholding the said advertisement, relief has to be moulded in the light of developments that have taken place in the interregnum.
उपरोक्त विज्ञापन आगे नहीं बढाया जा सकता (या जारी नहीं रखा जा सकता) जबकि इस विज्ञापन को कायम रखते हुए, अंतराल के (लंबित मामलों के) दौरान जो भी कुछ इस भर्ती से संबंधित आदेश पारित किये जा चुके हैं उनके अनुसार (विज्ञापन को) बनाने की छूट प्रदान की जाती है.
----------------------
[in the light of developments that have taken place = जो भी विकास हुआ है उनके प्रकाश में = इस भर्ती से संबंधित जिन बिन्दुओं पर संशोधन के अंतिम आदेश दिए जा चुके हैं उनके अनुसार.
(mould= परिवर्तित करके बनाना या किसी सांचे के अनुरूप बनाना)]
----------------------
19. We have been informed that 66,655 teachers have already been appointed in pursuance of the interim orders of this Court. Having regard to the entirety of circumstances, we are not inclined to disturb the same. We make it clear that the State is at liberty to fill up the remaining vacancies in accordance with law after issuing a fresh advertisement.
हमें यह सूचित किया जा चुका है कि इस कोर्ट के अंतरिम आदेशों के अनुपालन में 66,655 शिक्षक पहले ही नियुक्त किये जा चुके हैं. समग्र परिस्थितियों के सम्बन्ध में, हम उन्हें डिस्टर्ब करने को तैयार नहीं हैं (या उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहते). हम यह स्पष्ट करते हैं कि राज्य नियमों के मुताबिक़ एक नया विज्ञापन जारी करने के बाद शेष रिक्तियों को भरने के लिए स्वतंत्र है।
20. The matters will stand disposed of in above terms.
-----------------------------------
जिन अचयनित साथियों को यह अनुवाद और व्याख्या गलत लगती हो उनसे यही कहना है की यदि अनुवाद में कुछ गलती हुई हो तो उसके लिए माफी चाहूँगा. कृपया अधिवक्ताओं से आदेश को समझकर इसकी व्याख्या डालने की कृपा करें. धन्यवाद.
=====================
आदेश के १७ वें बिंदु का पहला आधा भाग १५ वें संशोधन के आधार ०७.१२.१२ के विज्ञापन को सुरक्षित कर रहा है लेकिन इसमें उन परिवर्तनों/विकास को शामिल करने को भी कह रहा है जो कुछ इन अपीलों के लंबित होने के दौरान (कोर्ट द्वारा अंतिम आदेश) किये जा चुके हैं...... १७ वें बिंदु का शेष आधा भाग ०७.१२.१२ के विज्ञापन के अनुसार भर्ती करने के बजाय इसे पुनर्गठित करके और १९ वें बिंदु के अनुसार केवल ७२८२५-६६५५=६१७० पदों पर किये जाने का आदेश दे रहा है.
इस दशा में एक सशक्त रिव्यू याचिका के द्वारा ०७.१२.१२ के विज्ञापन के अनुसार ७२८२५ पदों पर सीधे आदेश की मांग के बिना नए विज्ञापन को बहाल नहीं किया जा सकेगा.
सरकार से नए विज्ञापन पर भर्ती की मांग के ज्ञापन और आन्दोलन निरंतर किये जाने चाहिए लेकिन रिव्यू इस समय सबसे पहले जरूरी है, क्योंकि सरकार से नए विज्ञापन पर भर्ती की मांग अभीं से लेकर नए विज्ञापन की बहाली तक निरंतर की जा सकती है लेकिन यदि यह आदेश नए विज्ञापन पर भर्ती की मांग में बाधक बना तो आगे केवल रिव्यू ही सहारा होगा. और रिव्यू याचिका डालने के लिए केवल २६ दिन ही शेष बचे हैं.
अभीं शिक्षामित्रों का उग्र आन्दोलन चल रहा है ऐसे में केवल कुछ दिन ज्ञापन देना और शिक्षामित्रों का उग्र आन्दोलन शांत होते ही नए विज्ञापन के लिए आन्दोलन करना सर्वोत्तम रहेगा. चयनित जो केवल आन्दोलन को कह रहे और रिव्यू से रोक रहे वे यदि आपके हितैषी होते तो ८३९ के चयन के बाद भी नए विज्ञापन की बहाली का प्रयास अवश्य करते. आज उनकी सहानुभूति केवल आपको रिव्यू में जाने से रोकने के लिए है जिससे उनपर कोइ खतरा ना आये, भले ही आप की जान चली जाए. विश्वासघात की रोटी खाकर भी जिसकी इन्सानियत अभीं भी कुछ ज़िंदा हो उनसे प्रार्थना है की अब तो अचयानितों को गुमराह ना करें और उन्हें अपने हाल पर अपनी लड़ाई आगे लड़ने दें. धन्यवाद
0 comments:
Post a Comment