30/11/2016

Excise Police Bharti आबकारी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक में रिपोर्ट के आदेश


संवाददाता, लखनऊ : उत्तर प्रदेश आबकारी सिपाही लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अधिकारीगण एवं अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग वाली अर्जी दायर हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संध्या श्रीवास्तव ने थानाध्यक्ष विभूति खंड को आदेश दिया है कि वह आदेश प्राप्त होने के दो दिन के अंदर रिपोर्ट दर्जकर उसकी प्रति कोर्ट को उपलब्ध कराएं।अदालत के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग वाली यह अर्जी आइपीएस अमिताभ ठाकुर ने दायर की है। अर्जी में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विज्ञापन के माध्यम से आबकारी सिपाही के 405 पदों हेतु आबकारी सिपाही सामान्य चयन 2016 की लिखित परीक्षा गत 25 सितंबर को प्रदेश के 17 स्थानों पर आयोजित की गई। 25 सितंबर को वादी अमिताभ ठाकुर के मोबाइल पर वाट्स एप के जरिए एक व्यक्ति ने सायं 4:30 बजे मैसेज भेजा कि दूसरी पाली का परचा 1:30 बजे से पहले ही लीक हो गया। मैसेज करने वाले व्यक्ति ने यह भी बताया कि पेपर बहुत ऊपर के लेवल से आउट हुआ है एवं उसकी जान को खतरा है। इस पर वादी ने उस व्यक्ति को मिलने के लिए आइजी रूल्स एवं मैनुअल कार्यालय वायरलेस चौराहा महानगर बुलाया, जहां पर उस व्यक्ति ने अपने वाट्सएप से प्रिंटेड परीक्षा के पेपर दिखाए जिस पर हाथ से लिखे प्रश्नों के उत्तर थे, जो कि प्रश्न-पत्र के साथ लोगों को भेजे जा रहे थे। इस व्यक्ति ने कार्यालय में वादी को ई-मेल बनाकर उसके मेल पर भेजा। अदालत ने कहा कि परीक्षा से संबंधित पेपर 12:51 बजे ही मय उक्त प्रश्नों के उत्तर के साथ प्राप्त हो गए थे। यह बहुत गंभीर मामला है। इसका पुलिस विवेचना से ही सही परिणाम सामने आ सकते हैं।

Excise Police Bharti आबकारी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक में रिपोर्ट के आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment