30/11/2016

Latest Rojgar एक महीने में एक लाख को रोजगार: रूडी


जागरण संवाददाता, लखनऊ : उत्तर प्रदेश (यूपी) में एक महीने के अंदर रोजगार मेले आयोजित कर एक लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। यूपी में आने वाले समय में कौशल विकास का जाल बिछाया जाएगा। यह विचार केंद्रीय कौशल विकास उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूड़ी ने व्यक्त किए। वह मंगलवार को काल्विन ताल्लुकेदार कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां पर करीब तीन हजार लोगों को विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र बांटा। नेशनल स्किल डवलपमेंट कारपोरेशन (एनएसडीसी) और सोशल एक्शन फार वेलफेयर एंड कल्चरल एडवांसमेंट (स्वाका) के संयुक्त तत्वावधान में यह रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में करीब 135 कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आई हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि प्रदेश में एक महीने के अंदर 17 और जिलों में रोजगार मेले आयोजित होंगे। ऐसे में लोगों को रोजगार आसानी से मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के तीन करोड़ कर्मकारों को प्रमाणिकता दी जाएगी। इन्हें कौशल विकास केंद्रों पर प्रशिक्षण देकर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम में एमएलसी महेंद्र सिंह ने कहा कि यह रोजगार का कुंभ है और इससे नौजवानों को अच्छी नौकरी मिलेगी। कार्यक्रम में मंच संचालन लविवि के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज दीक्षित ने किया। उन्होंने बताया कि इस मेले में 135 से अधिक कंपनियां लोगों को रोजगार देने आईं। कार्यक्रम में स्वाका की सीईओ गुंजन चौधरी आदि मौजूद रहीं। रोजगार मेला अब बुधवार को भी लगेगा। सीतापुर रोड स्थित सेवा अस्पताल परिसर में इंडिया इंटरनेशनल स्किल सेंटर का उद्घाटन भी किया।

 खिला दिव्यांग विनोद का चेहरा :

 रूड़ी के हाथ सीतापुर में रहने वाले दिव्यांग छात्र विनोद कुमार को जब नौकरी के लिए ऑफर लेटर मिला तो उसका चेहरा खिल गया। वह इस समय एमए हंिदूी की पढ़ाई सीतापुर में आरएमपी कॉलेज से कर रहा है। सीतापुर में ही इसने प्लंबर की ट्रेनिंग की और इसे कंपनी में बाराबंकी में प्लंबर की जाब मिली।

Latest Rojgar एक महीने में एक लाख को रोजगार: रूडी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment