01/12/2016

Lekhapal राजस्व निरीक्षकों के 500 नए पद सृजित किए गए : लेखपालों के 500 पद समाप्त


राज्य ब्यूरो, लखनऊ : राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के पदों में 1:10 का अनुपात बनाने के लिए राज्य सरकार ने राजस्व निरीक्षकों के 500 नये पद सृजित कर दिये हैं। वहीं पिछले साल सृजित हुए लेखपालों के 5000 में से 500 पद समाप्त कर दिये गए हैं। राजस्व विभाग ने इस बारे में बुधवार को शासनादेश जारी कर दिये हैं। सरकार ने 27 फरवरी 2015 को शासनादेश जारी कर राजस्व निरीक्षकों के 1308 पद सृजित किये थे। मकसद था राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के पदों के बीच 1:10 का अनुपात स्थापित करना। इसके लगभग तीन महीने बाद 21 मई 2015 को सरकार ने आदेश जारी कर लेखपालों के 5000 नये पद सृजित कर दिये। लिहाजा राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों के पदों में 1:10 का अनुपात बनाये रखने के लिए लेखपालों के 500 पदों को समाप्त करते हुए राजस्व निरीक्षक के 500 अस्थायी (नये) पदों को वेतनबैंड-1 5200-20200 रुपये व ग्रेड वेतन 2800 रुपये में सृजित करते हुए संवर्ग को पुनर्गठित किया गया है। राजस्व परिषद अपने स्तर से राजस्व निरीक्षकों के नवसृजित 500 पदों व लेखपालों के समाप्त किये गए 500 पदों की जिलेवार फांट जारी करेगा। पिछले दिनों अपनी मांगों को लेकर लेखपाल करीब एक महीने तक हड़ताल पर थे। मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के बाद हड़ताल खत्म हुई थी। मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान यह तय हुआ था कि लेखपाल संवर्ग के लिए प्रोन्नति के अवसर बढ़ाने और राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों में 1:10 का अनुपात बनाये रखने के लिए राजस्व निरीक्षक के 500 पद और सृजित किये जाएंगे। राजस्व निरीक्षकों के 500 नये पद सृजित करने पर वित्त विभाग को कुछ हिचकिचाहट थी। वहीं दूसरी ओर लेखपालों की भर्ती के बावजूद पिछले साल सृजित हुए संवर्ग के 5000 नये पदों में से लगभग 1000 अभी खाली हैं। लिहाजा राजस्व विभाग ने राजस्व निरीक्षकों के 500 नये पद सृजित करवाने के लिए लेखपालों के 500 पद सरेंडर कर दिए।

लेखपालों के 500 पद समाप्त
प्रोन्नति के अवसर बढ़ाने को हुआ फैसला


Lekhapal राजस्व निरीक्षकों के 500 नए पद सृजित किए गए : लेखपालों के 500 पद समाप्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment