01/12/2016

Teacher शिक्षकों ने दिया धरना किया प्रदर्शन : पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों


जागरण संवाददाता, वाराणसी : पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने बुधवार को डीआइओएस दफ्तर पर धरना व प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीआइओएस कार्यालय को सौंपा। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की जनपद इकाई की ओर आयोजित धरना स्थल में शिक्षकों से सभा भी की। वक्ताओं ने कहा कि कई राज्यों में पुरानी पेंशन योजना अब भी लागू है। वहीं सूबे में वर्ष 2005 से नई पेंशन योजना लागू कर दी गई है जो शिक्षकों व कर्मचारियों के हित में नहीं है। शासनादेश के बाद भी तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण न होने पर भी वक्ताओं ने आपत्ति जताई। दूसरी ओर ज्ञापन से वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाने, सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने, राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने सहित अन्य मांगें उठाई गई हैं। धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रघुवंश राय, ज्वाला प्रसाद राय, विरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, हरिवंश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।डीआइओएस दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन करते माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक।



Teacher शिक्षकों ने दिया धरना किया प्रदर्शन : पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment