आज इंटरव्यू में पास होने वाले युवाओं को ऑफर लेटर देने आ सकते हैं गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री राजीव प्रताप रूडी कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज में चल रहे रोजगार मेले में सोमवार को कई जिलों के युवा हुए शामिल। पीछे नहीं लड़कियां नि:शक्त भी जुटे सोशल साइट्स से जानकारी कौशल विकास मंत्रालय के निदेशक वीके सिकदर और स्वाका की सीईओ गुंजन चौधरी ने बताया कि लखनऊ के युवाओं ने सोशल साइट्स (फेसबुक, ट्विटर आदि) के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया था। करीब तीन हजार युवा सोशल साइट्स के जरिए मेले में पहुंचे, यह उनकी जागरूकता दिखाता है। वहीं, सीतापुर के रामगढ़ से डालमिया भारत फाउंडेशन द्वारा करीब 15 नि:शक्त पहुंचे। सभी का अलग से रजिस्ट्रेशन करके इंटरव्यू लिया गया। खास बात यह रही कि इन सभी का इंटरव्यू अच्छा हुआ। इन्हें जॉब मिलने की उम्मीद है। कॉल्विन कॉलेज में तीन दिवसीय रोजगार मेला• एनबीटी, लखनऊ : नौकरी की आस में पूरे प्रदेश से हजारों युवा सोमवार को कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज में लगे रोजगार मेले में उमड़े। बेरोजगारों की इतनी भीड़ होने से वहां आयोजकों को कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ा। वहीं, इंटरव्यू देने आए युवाओं को भी पानी, खाने की दिक्कत से रू-ब-रू होना पड़ा। मेले में सोशल साइट्स के जरिए सैकड़ों युवा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाकर पहुंचे थे। इनमें कई नि:शक्त भी शामिल थे। जो इंटरव्यू में पास हो गए हैं, उन्हें मंगलवार को ऑफर लेटर दिए जाएंगे। उम्मीद है कि मंगलवार को ऑफर लेटर देने गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी मेले में पहुंचेंगे। भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के तहत कौशल विकास मंत्रालय, सोशल एक्शन फॉर वेलफेयर ऐंड कल्चर्ड एडवांसमेंट (स्वाका) और नेशनल स्किल डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) की ओर से हुए मेले में सुबह आठ बजे से युवा पहुंच गए। अधिकारियों के मुताबिक मेले में 10 हजार से अधिक युवा आए। यहां काउंटरों पर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया और फिर संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इंटरव्यू लिया। भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था अधिकारियों की सोच की अपेक्षा दोगुने आवेदकों के आने से मेले में अव्यवस्था फैल गई। बच्चों के बैठने के लिए चेयर कम पड़ गईं तो पीने के पानी से लेकर खाने का वितरण अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। एनएसडीसी के हेड स्टेट इंगेजमेंट जयकांत सिंह ने बताया कि तीन हजार लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी पर 10 हजार से अधिक युवा मेले में आ गए। जैसे ही भीड़ बढ़ी, तुरंत ही और भोजन का ऑर्डर किया गया। इस तरह मिलेगा रोजगार कौशल विकास मंत्रालय के निदेशक वीके सिकदर ने बताया कि मेले में तीन प्रकार से युवाओं को जॉब ऑफर की जा रही है। जो युवा सक्षम हैं, उन्हें इंटरव्यू के बाद अगले दिन सीधे जॉब ऑफर लेटर दिए जाएंगे। जो युवा कुछ कमजोर हैं, उन्हें अप्रेंटिस के तहत रखा जाएगा। इसके अलावा जो युवा बहुत कमजोर हैं, पर रोजगार चाहते हैं, उन्हें रजिस्ट्रेशन करके विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें नौकरी दी जाएगी। | ||
Home /
Rojgar News /
Rojgar नौकरी की आस में जुटे युवा : आज इंटरव्यू में पास होने वाले युवाओं को ऑफर लेटर देने आ सकते
29/11/2016
Rojgar नौकरी की आस में जुटे युवा : आज इंटरव्यू में पास होने वाले युवाओं को ऑफर लेटर देने आ सकते
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment