12/12/2016

23 हजार कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता


23 हजार कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता!•एनबीटी, लखनऊ : परिवहन विभाग के 23 हजार नियमित कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जनवरी 2016 से बकाया मंहगाई भत्ते देने पर 13 दिसंबर को परिवहन विभाग की बोर्ड बैठक में मुहर लग सकता है। सूत्रों के अनुसार रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ समझौता हो चुका है।

मंगलवार को बोर्ड बैठक में निदेशक मंडल के सदस्य औपचारिक तौर पर इस पर अपनी सहमति देंगे। इनकी सहमति के बाद 6 फीसदी डीए का लाभ इसी माह वेतन के साथ जुड़कर नियमित कर्मियों के खाते में जाएगा। कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश मिश्र ने बताया 15 सूत्री मांगों पर 20 सितम्बर को परिवहन निगम प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी।


23 हजार कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment