12/12/2016

Polytechnic Entrance Exam अब सरकारी और एडेड कॉलेज ही बनेंगे केंद्र


फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए निजी कॉलेज को किया गया सूची से बाहर
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा• एनबीटी, लखनऊ



पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में इस बार निजी कॉलेजों का नाम परीक्षा केंद्रों की सूची से हटा दिया गया। इस बार सिर्फ सरकारी और एडेड कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। वहीं ज्यादा आवेदन आने पर मिशनरी स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर की शाखाओं में केंद्र बनाए जाएंगे।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एफआर खान ने बताया कि किसी भी कीमत पर नकल और फर्जीवाड़ा न किया जा सके इसलिए हमने पहली वरीयता सरकारी और एडेड कॉलेजों को ही दी है। यूपी में प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग एक हजार कॉलेजों को केंद्र बनाया जाना है, जिसमें लगभग 65 केंद्र लखनऊ में बनने हैं। पिछले साल प्रवेश परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। इसमें एक निजी कॉलेज में बने केंद्र के लगभग 10 बच्चों ने टॉप किया था।
अब सरकारी और एडेड कॉलेज ही बनेंगे केंद्र

Polytechnic Entrance Exam अब सरकारी और एडेड कॉलेज ही बनेंगे केंद्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment