28/12/2016

Anganwadi centre कई गांवों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र : निर्माण कार्य शीघ्र, खुली बैठक में होगा स्थान का निर्धारण


सेवापुरी : स्थानीय विकास खंड के आधा दर्जन गावों में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। इस आशय का निर्देश मिलते ही प्रस्ताव बनाने का निर्देश भी पारित कर दिया गया है। अब सभी गांव में खुली बैठक कर स्थान निर्धारित करने की कार्यवाही भी पूरी की जाएगी।मिली जानकारी के अनुसार सेवापुरी विकासखंड में 265 आंगनबाड़ी केंद्र हैं लेकिन अब तक मात्र 35 सेंटर ही बन पाये हैं। खंड विकास अधिकारी डा. रक्षिता सिंह के प्रयास से पूरे, गजापुर, भगौतीपुर, भटौली, जगा पट्टी, भटौली गांव में मनरेगा से आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का निर्देश शासन से आ गया है। मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर सभी ग्राम प्रधानों को स्थान चयनित करने का निर्देश दिया गया है। सभी ग्राम सभाओं से प्रस्ताव भी खंड विकास कार्यालय पर पहुंच चुका है। आगनबाड़ी केंद्र के निर्माण की जानकारी होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।


Anganwadi centre कई गांवों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र : निर्माण कार्य शीघ्र, खुली बैठक में होगा स्थान का निर्धारण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment