28/12/2016

Primary Ka Master : स्कूल ने खुद से फॉमरूला तय किया : अलग से फॉमरूला बनाने पर अभिभावकों की परेशानी बढ़ेगी

नई दिल्ली कार्यालय संवाददाता नर्सरी दाखिले पर कुछस्कूलों ने सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देश की अनदेखी करते हुए अलग से फॉमूर्ला तय किया है। दिलशाद गार्डन स्थित अर्वाचीन इंटरनेशनल स्कूल की ओर से जारी दाखिला पैमाने में प्री स्कूल कक्षाओं के लिए 100 प्वाइंट फॉमरूले में बताया गया है कि 2 किलोमीटर तक दायरे में आने वाले बच्चों को दाखिले में 40 प्वाइंट, 3 किलोमीटर तक 30, 4 किलोमीटर तक 20 और चार किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाले बच्चे को 10 प्वाइंट मिलेंगे। इसके अलावा सिबलिंग और एलमुनी के 20, सिंगल पैरेंट के 20 और गर्ल चाइल्ड के 20 अंक होंगे। इसके अलावा स्कूल में दाखिला पंजीकरण प्रक्रिया दो जनवरी से शुरू हो जाएगी। निजी स्कूलों की संस्था एक्शन कमेटी के उपाध्यक्ष आरसी जैन ने कहा अगर निदेशालय के फॉर्मूले का इंतजार करेंगे तो दाखिलों में बहुत देरी हो जाएगी।
एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के संचालक सुमित वोहरा का कहना है कि शिक्षा निदेशालय 285 स्कूलों की दाखिला प्रक्रिया जारी करने के फॉमूले में देरी क्यों कर रहा है। अगर स्कूल अलग से फॉमरूला बनाएंगे और शिक्षा निदेशालय अलग तो इससे अभिभावकों की समस्या बढ़ेगी। निदेशालय को जल्द दाखिला प्रक्रिया के फॉमरूला जारी करना चाहिए। जिससे 285 स्कूलों को भी दाखिला प्रक्रिया में परेशानी न हो। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय के नियमों की भी इससे अवहेलना नहीं होगी।


Primary Ka Master : स्कूल ने खुद से फॉमरूला तय किया : अलग से फॉमरूला बनाने पर अभिभावकों की परेशानी बढ़ेगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment