26/12/2016

Breaking News : खास खबर - बिना ‘आधार’ नहीं भर पाएंगे फार्म , रेलवे की भर्तियों में अनिवार्य कर दिया गया आधार कार्ड


जासं, इलाहाबाद : रेलवे ने भर्ती में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एक और कदम उठाया है। अब आने वाली सभी भर्तियों में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। रेलवे का फार्म भरते समय अभ्यर्थी को अन्य जानकारियों के साथ ही आधार कार्ड का नंबर भरना होगा तभी उसका आवेदन मान्य होगा।रेलवे की तमाम सख्ती के बावजूद भर्तियों में गड़बड़ी हो रही थी। कई बार हुआ कि फार्म किसी ने भरा और परीक्षा किसी दूसरे ने दी। परीक्षा में सफल होने पर आवेदक नौकरी करने पहुंच जाता था। दूसरे की जगह परीक्षा देकर नौकरी दिलाने का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा था। इस धंधे में कई लोग करोड़ों रुपये कमा चुके हैं। 1इस जालसाजी पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने आधार कार्ड को अनिवार्य करने का फैसला किया है। वैसे फार्म में आधार कार्ड की अनिवार्यता सबसे पहले सेना ने शुरू की। आधार कार्ड के जरिए सेना में भर्ती शुरू हुई तो फर्जीवाड़ा पर लगाम लगा। अब उसे ही रेलवे भर्ती बोर्ड अपनाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि आने वाली भर्तियों में युवकों को आवेदन के साथ आधार कार्ड कर नंबर भी देना होगा। आधार कार्ड का नंबर मिलने पर उस अभ्यर्थी का पूरा बायोमेटिक रिकार्ड रेलवे के पास पहुंच जाएगा। चूंकि अब सभी भर्तियां ऑनलाइन हो गई हैं।ऐसे में परीक्षा के दौरान अगर अभ्यर्थी की जगह कोई दूसरा बैठा तो बायोमेटिक रिकार्ड से उसे पकड़ा जा सकेगा। इसके अलावा बड़ा प्रभाव यह भी होगा कि गड़बड़ी करने वाले को डिबार कर दिया जाएगा। जिससे वह बाद में भी रेलवे की किसी परीक्षा में नहीं बैठ पाएगा। चूंकि आधार कार्ड दूसरा नहीं बन सकता है इसलिए युवक की एक लापरवाही उसके पूरे करियर पर असर डालेगी। चेयरमैन ने कहा कि इस बदलाव से भर्ती में फर्जीवाड़ा पर लगाम लग जाएगी।

बदलाव से भर्तियों में रुकेगा फर्जीवाड़ा


रेलवे की भर्तियों में अनिवार्य कर दिया गया आधार कार्ड



Breaking News : खास खबर - बिना ‘आधार’ नहीं भर पाएंगे फार्म , रेलवे की भर्तियों में अनिवार्य कर दिया गया आधार कार्ड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment