26/12/2016

Allahabad Central University : एक क्लिक में मिलेगा पूरा डाटा





जासं, इलाहाबाद : इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र छात्रओं का डाटा अब जल्द ही ऑनलाइन होगा। यानि एक क्लिक में ही उनकी पूरी जानकारी कंप्यूटर और मोबाइल के स्क्रीन पर होगी। मानव संसाधन विकास मंत्रलय व यूजीसी का नेशनल सिक्योरिटी डिपाजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) नामक संस्था से करार हुआ है। यह संस्था देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन करेगी। इस संबंध में जनवरी में कार्यदाई संस्था के अफसरों की बैठक वीसी के साथ होगी। करार के बाद विद्यार्थी का नाम, पता, कोर्स, नामांकन संख्या समेत अन्य जानकारियां ऑनलाइन करा दी जाएगी। दरअसल छात्र -छात्रओं का डाटा ऑनलाइन नहीं होने से अक्सर सरकारी संस्थाओं व निजी कंपनियों को जॉब देने के पहले चयनित अभ्यर्थी के शैक्षिक अभिलेखों की जांच पड़ताल कराने के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व परास्नातक समेत कई शैक्षिक अभिलेखों की जांच के लिए संबंधित बोर्ड या विश्वविद्यालय से पत्रचार करना होता है। इससे अभ्यर्थियों के साथ ही संस्थाओं को भी परेशानी होती है। शैक्षिक अभिलेख समय से पहुंचे या नहीं। अभ्यर्थियों को भी खोजबीन करने के लिए बाबुओं के पटल पर चक्कर लगाने होते हैं। इस वजह से उन्हें परेशानी होती है। लेकिन यह नई व्यवस्था शुरू होने के बाद जहां विद्यार्थियों की समस्याएं कम होगी, वहीं संस्थाओं को पत्रचार करने से फुर्सत मिलेगी। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन करने के संबंध में विगत दिनों दिल्ली में उच्च शिक्षा अफसरों के साथ बैठक हुई थी।


Allahabad Central University : एक क्लिक में मिलेगा पूरा डाटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment