09/12/2016

Delhi Police दिल्ली पुलिस में सिपाही के लिए 4669 पद, देशभर से आवेदन आए 17 लाख

राकेश कुमार सिंह, नई दिल्ली1दिल्ली पुलिस में सिपाही के 4,669 पदों के लिए देशभर से करीब 17 लाख युवक-युवतियों ने आवेदन किया है। पहली बार दिल्ली पुलिस में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के माध्यम से भर्ती हो रही है। अगले वर्ष अप्रैल में परीक्षा होगी। देशभर में 86 सेंटर बनाए जाएंगे। अब तक सिपाही पद के लिए दिल्ली पुलिस खुद परीक्षा लेती थी। सिपाही पद के लिए सबसे अधिक दिल्ली-हरियाणा से पांच लाख (1.40 लाख युवतियां), उत्तर प्रदेश से 3.17 लाख (95,000 युवतियां) व बिहार से 60,000 (12,000 युवतियां) अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा उत्तर भारत के सात राज्यों से 35 हजार, छत्तीसगढ़ से 40,000, गुजरात से 20,000, जम्मू-कश्मीर से साढे पांच हजार युवक-युवतियों ने आवेदन किया है। भर्ती से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इन अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट जनवरी में होना था। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन नोटबंदी के कारण फिलहाल इसे रोक दिया गया है। अब संभवत: फरवरी से मार्च तक फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। फिजिकल टेस्ट दिल्ली पुलिस खुद लेगी। जिन राज्यों से अधिक आवेदन आए हैं वहां फिजिकल टेस्ट के लिए 2-3 सेंटर बनाए जाएंगे। अन्य राज्य जहां से कम आवेदन आए हैं वहां केवल एक ही सेंटर बनाया जाएगा। हरियाणा के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट दिल्ली में ही होगा। वर्तमान में गृह मंत्रलय से दिल्ली पुलिस में 47,412 पद स्वीकृत हैं, जबकि तैनात सिर्फ 32,800 है।


Delhi Police दिल्ली पुलिस में सिपाही के लिए 4669 पद, देशभर से आवेदन आए 17 लाख Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment