राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब तक प्रदेश भर में सत्तर फीसद से अधिक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हो चुका है, बाकी जल्द ही तय हो जाएंगे। माना जा रहा है कि इसी माह सभी केंद्र तय हो जाएंगे। साथ ही परीक्षा के लिए 80 फीसद उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई राजकीय मुद्रणालयों में पूरी हो चुकी है, जिन्हें परीक्षा केंद्रों के लिए भेजा जा रहा है। कोडिंग से रोकेंगे नकल : सचिव ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए इस बार भी प्रदेश के 31 जिलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसमें शाहजहांपुर, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, हरदोई, गोंडा, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, आजमगढ़, जौनपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, बलिया, देवरिया, भदोही व गाजीपुर शामिल है। इन सभी जनपदों की उत्तर पुस्तिकाओं की कोडिंग कराई जा रही है। इससे कापियों की अदला-बदली होने की संभावना पर विराम लग जाएगा। इंटर परीक्षा के बीच होली का पर्व : पिछले साल यूपी बोर्ड परीक्षा होली के त्योहार के पहले खत्म हो गई थी, वहीं इस बार होली का त्योहार इंटर की परीक्षा के बीच पड़ेगा, इस त्योहार में अवकाश होने के कारण परीक्षा की कुल अवधि बढ़ गई है। अन्यथा हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के दिन पिछले वर्ष के समान ही हैं।
0 comments:
Post a Comment