19/12/2016

Primary Ka Master : आज समाज कल्याण निदेशक का घेराव करेंगे शिक्षक


जागरण संवाददाता, लखनऊ: राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में तैनात संविदा शिक्षकों ने रविवार को प्राग नारायण रोड स्थित समाज कल्याण निदेशालय का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान बच्चों के साथ आईं महिला शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आश्रम पद्धति शिक्षक कल्याण समिति के आह्वान पर जुटे शिक्षकों ने अब सोमवार को समाज कल्याण निदेशक का घेराव करने की चेतावनी दी है। समिति की प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता सिंह का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब शिक्षक यहीं डटे रहेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड ने तीन महीने के अंदर 21 विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की तैनाती का निर्देश भी दिया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। धरने में प्रदेश कोषाध्यक्ष राम बहादुर, सुषमा, स्मिता, श्वेता, प्रतिमा उपाध्याय, स्नेहा, प्रिया व उमा के अलावा प्रशांत मिश्र, सत्येंद्र पांडेय, विनय श्रीवास्तव, प्रज्ञा मिश्र, नमिता, दीपा सिंह, मोनिका चौधरी व मनीष मिश्र सहित के अलावा राजधानी सहित सीतापुर, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, प्रतापगढ़, रायबरेली व सुलतानपुर समेत कई जिलों से आए शिक्षक शामिल हुए।


Primary Ka Master : आज समाज कल्याण निदेशक का घेराव करेंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment