19/12/2016

SSC Online Exam एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में हंगामा : ऑनलाइन परीक्षा में नहीं खुले प्रश्न पत्र

सर्वर ठप होने से तीन घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा



जागरण संवाददाता, लखनऊ : स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की सब इंस्पेक्टर (एसआइ) सीपीओ टायर टू की ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। कृष्णानगर स्थित परीक्षा केंद्र सिटी मार्डन स्कूल में हो रही थी। परीक्षा शुरू होने के बाद से ही सर्वर में दिक्कत आने लगी। प्रश्न पत्र नहीं खुले, जिसके बाद परिक्षार्थियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। तकनीकी विशेषज्ञों के घंटों जूझने के बाद दोपहर 1.30 बजे बाद जाकर परीक्षा फिर से शुरू हो सकी। रविवार को राजधानी में एसएससी की सब इंस्पेक्टर की ऑनलाइन परीक्षा हो रही थी। सिटी मॉर्डन एकेडमी कृष्णानगर में एसएससी एसआइ सीपीओ टायर टू की ऑनलाइन परीक्षा में का समय सुबह 10.30 बजे था। समय शुरू होने के बाद से ही कई छात्रों के प्रश्न पत्र नहीं खुले। दरअसल सर्वर में कुछ समस्या आ गई थी जिस वजह से छात्रों के प्रश्नपत्र खुल ही नहीं रहे थे जबकि कहीं कहीं तो आधे प्रश्न पत्र दिख रहे थे तो किसी का पासवर्ड नहीं पड़ रहा था। काफी देर तक इसे लेकर एकेडमी में काफी हलचल मची रही । इसके बाद ये देखकर छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया । जिससे वहां कुछ अफरा तफरी जैसा माहौल बनने लगा था। इसके बाद परीक्षकों ने तकनीकी विशेषज्ञों को बुलाया। लेकिन इसके बाद भी खराबी दूर होने में तीन घंटे का समय लग गया, छात्र काफी परेशान हो गए थे । हालांकि बाद मे परीक्षा 1.30 बजे शुरू की गई


SSC Online Exam एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में हंगामा : ऑनलाइन परीक्षा में नहीं खुले प्रश्न पत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment