18/12/2016

Primary ka Master : अब रट्टू तोता नहीं बनेंगे छात्र, करेंगे प्रयोग : ब्लॉक के दो-दो स्कूलों में बनाई जाएगी आदर्श प्रयोगशाला


राफिया नाज, लखनऊउच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्र-छात्रएं अब विज्ञान के नियमों, प्रयोगों को करके सीख सकेंगे। किताबों में लिखी भाषा को रटने के बजाए अब विद्यार्थी अपनी जिज्ञासाओं को प्रयोगों के माध्यम से पूरा कर पाएंगे। इसके लिए हर ब्लॉक से दो-दो परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। इसमें आदर्श विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। इन प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों को प्रयोग करने के लिए सभी संसाधनों से लैब मुहैया करवाई जाएगी। 

स्कूलों को मिलेगा अनुदान : निजी स्कूलों को छोड़कर बच्चों को प्रयोग के लिए अलग से लैब उपलब्ध करवाने का कोई प्रावधान नहीं था। वर्तमान में राजधानी में 2029 परिषदीय विद्यालय चल रहे हैं, इनमें 472 उच्च प्राथमिक विद्यालय भी शामिल हैं। इनोवेशन योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (आरएए) की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन कर उनमें आदर्श विज्ञान प्रयोगशाला बनाई जाएंगी। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 45 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए राजधानी के नौ ब्लॉक में 18 विद्यालयों का चयन किया जाएगा। 

जूनियर हाईस्कूल को भी लैब : ब्लॉक के चयनित दो स्कूलों के अलावा अन्य परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों की विज्ञान प्रयोगशालाओं को भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए आठ हजार रुपये प्रति विद्यालय की दर से दिया जाएगा। इस बजट से अन्य विद्यालयों के लिए लैब विकसित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को इनोवेशन के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग करने को मिलेंगे। 

जनपद स्तर पर लगेगी विज्ञान प्रदर्शनी: राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम योजना से विद्यालय प्रशासन छात्रों के लिए विज्ञान एवं गणित किट भी खरीदेंगे। इसके अलावा इस योजना में हर साल जनपद में विज्ञान एवं गणित मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इनमें बच्चों को दौरा भी करवाया जाएगा। 

प्रयोग करके सीखेंगे जूनियर हाई स्कूलों के छात्र

ब्लॉक के दो-दो स्कूलों में बनाई जाएगी आदर्श प्रयोगशालाजूनियर हाईस्कूलों में मॉडल प्रयोगशाला बनाने के लिए स्कूलों का चयन किया जा रहा है। जल्द ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। प्रवीण मणि त्रिपाठी

बेसिक शिक्षा अधिकारी

18/12/2016


Primary Ka Master : बुनियादी शिक्षा विशारद अब बीटीसी के समकक्ष : हाईकोर्ट ने बीएसए को दिया आदेश , प्रत्यावेदन का निर्णय करें


Primary Ka Master : परिषदीय स्कूलों को बेंच व् डेस्क



Primary Ka Master MDM : एमडीएम में लापरवाही , प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति


72825 UPTET 11वी अनन्तिम चयन सूची में उपस्थित अभ्यर्थियों में से रिक्त सीटों के सापेक्ष कट ऑफ़ मेरिट एवं कट ऑफ़ जन्मतिथि : महाराजगंज


UPTET 2016 Exam 75 अफसर करेंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा की निगरानी


UP Board Exam 2017 : परीक्षा कार्यक्रम में देरी से पीछडेगा शैक्षिक सत्र : मार्च तक परीक्षा ख़त्म नही होने पर पहली अप्रैल से कैसे शुरू होगी स्कूलों में पढाई


UP Board Exam 2017 : बड़े नेताओं के जिलों में नहीं तय हुए परीक्षा केंद्र : आठ जिलों में केन्द्रों की सूची ही नही बनी


UPPCS J Mains Exam : पीसीएस -जे मैन्स की परीक्षा आज से


Municipal Corporation Bharti निगम में संविदाकर्मियों की नियुक्ति अटकने का खतरा : 916 पदों के लिए एक लाख सात हजार 465 आवेदन


7 Pay Commission : संकल्प जारी , जल्द होगा शासनादेश जारी : नए साल पर राज्यकर्मियों के हाथ आ सकता है बढा वेतन


UPTET 2016 Exam : 19 दिसंबर को ही होगी यूपी टीईटी परीक्षा : सचिव परीक्षा नियामक ने परीक्षा टाले जाने और पर्चा आउट होने की सूचना को


ख़बरें हाईकोर्ट से : Junior Teachers Bharti : जूनियर हाईस्कूल में नियुक्ति देने का आदेश हुआ जारी


खबरे हाईकोर्ट से : 16448 Teachers Bharti : सहायक शिक्षकों की भर्ती का मामला : कैरी फारवर्ड के पदों पर नियुक्ति करने का आदेश जारी


UPPCS , IAS Exam राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन



Primary ka Master : अब रट्टू तोता नहीं बनेंगे छात्र, करेंगे प्रयोग : ब्लॉक के दो-दो स्कूलों में बनाई जाएगी आदर्श प्रयोगशाला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment