जागरण संवाददाता,लखनऊ: उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद लखनऊ की ओर से शनिवार को संबद्ध विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया गया। जगन्नाथ साहू इंटर कॉलेज मेहंदीगंज में बिजली के बिल को लेकर पुलिस की एक पक्षीय कार्रवाई की निंदा करते हुए विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की गई। वहीं कार्रवाई नहीं किए जाने पर माध्यमिक शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन शिक्षा बहिष्कार करने की चेतावनी दी। संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं जिला संरक्षक डॉ. आरपी मिश्र के नेतृत्व में जिला संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मध्यांचल विद्युत निगम के प्रबन्ध निदेशक को छह सूत्रीय मांगो से युक्त ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें घूसखोरी एवं शिक्षिकाओं तथा प्रधानाचार्य से र्दुव्यवहार करने वाले जेई को निलंबित किए जाने की मांग की। वहीं मध्यांचल विद्युत निगम के निदेशक वीपी वर्मा ने प्रबंध निदेशक की ओर से जेई के विरुद्ध आरोपों की उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं डॉ.आरपी मिश्र ने बताया कि अगर ज्ञापन की मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी 23 दिसंबर से जनपद के सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। प्रतिनिधिमण्डल में प्रमुख रूप से प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्र, जिलाध्यक्ष इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, मंत्री अनुराग मिश्र, राज्य परिषद सदस्य एसकेएस राठौर, कोषाध्यक्ष केपी वर्मा, इनायतुल्लाह खां, जीजी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।6माध्यमिक शिक्षक संघ करेगा कार्य बहिष्कार
Home /
PRIMARY KA MASTER /
Primary Ka Master माध्यमिक शिक्षक संघ की मांग जेई पर हो कार्रवाई : माध्यमिक शिक्षक संघ करेगा कार्य बहिष्कार
18/12/2016

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment