12/12/2016

Railway Bharti Exam सहायक स्टेशन मास्टर के लिए परीक्षा तीन से

जासं, इलाहाबाद : सहायक स्टेशन मास्टर पद के लिए हो रही विभागीय भर्ती में मनोवैज्ञानिक परीक्षा तीन जनवरी से होगी। इसमें 488 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर के 25 फीसद पद विभागीय भर्ती से भरे जाते हैं। इसमें रेलवे के स्नातक उत्तीर्ण कर्मचारी भाग ले सकते हैं। रेलवे भर्ती सेल ने सहायक स्टेशन मास्टर के लिए 10 से 17 जुलाई 2016 तक विभागीय परीक्षा कराई थी। इसमें कई हजार से अधिक कर्मचारी शामिल हुए थे। आरआरसी के चेयरमैन विवेक प्रकाश ने बताया कि इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इसमें निर्धारित पद के आठ गुना अभ्यर्थी पास कराए गए हैं। परीक्षा में 488 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनकी मनोवैज्ञानिक परीक्षा तीन और चार जनवरी को मधु वाचस्पति इंटर कालेज सुलेमसराय में होगी।



Railway Bharti Exam सहायक स्टेशन मास्टर के लिए परीक्षा तीन से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment