राब्यू, इलाहाबाद : समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2016 (आरओ-एआरओ)की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को अभ्यर्थियों ने आयोग के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन और नारेबाजी करके पेपर निरस्त करने की मांग की। प्रतियोगी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 20 दिसंबर तक परीक्षा निरस्त न की गई तो आयोग के मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी कर दी जाएगी। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर प्रतियोगी छात्र पूर्वाह्न से ही आयोग के दरवाजे पर एकत्रित होने लगे थे। उनकी मांग थी कि अधिकारियों से उनकी वार्ता कराई जाए। बाद में मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिव, परीक्षा नियंत्रक और संयुक्त सचिव के साथ वार्ता की जिसमें आरओ-एआरओ परीक्षा का पेपर लीक किए जाने के साथ ही परीक्षा केंद्रों को दूरदराज भेजने, सीसैट से प्रभावित छात्रों को अतिरिक्त अवसर देने आदि मांगे रखी गईं। मोर्चा अध्यक्ष के अनुसार आयोग ने आश्वासन दिया है कि पेपर लीक होने की जांच एसटीएफ कर रही है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। यह भी आश्वासन दिया गया है कि जांच पूरी होने तक इस परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।लोकसेवा आयोग के सामने नारेबाजी करते अभ्यर्थी।लोकसेवा आयोग के सामने नारेबाजी करते अभ्यर्थी।
0 comments:
Post a Comment