15/12/2016

UPPCS Exam अगले साल से बदल सकता है पीसीएस परीक्षा पैटर्न : आइएएस पैटर्न अपनाने पर यूपीपीएससी गंभीर


राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : संभव है कि अगले साल से पीसीएस परीक्षा का पैटर्न बदला नजर आए। इस परीक्षा को आइएएस पैटर्न पर आयोजित करने के प्रति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग गंभीरता से विचार कर रहा है। जल्द ही इस बारे में औपचारिक प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो प्रतियोगी छात्रों को काफी लाभ पहुंचेगा। वे एक साथ ही दोनों प्रशासनिक परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र भाग लेते हैं। उनके लिए दो परीक्षाओं की अलग-अलग तैयारी करना आसान नहीं होता। वह लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं कि दोनों परीक्षाओं के पैटर्न एक जैसा हो जाए। वैसे आयोग आइएएस की तर्ज पर सीसैट यहां लागू कर चुका है। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा के दूसरे पेपर को क्वालीफाइंग कर दिया गया है। अब इस बात पर विचार किया जा रहा है कि पूरी परीक्षा ही आइएएस पैटर्न पर कर दी जाए। आयोग के एक अधिकारी बतातें हैं कि अभी यह विचार प्रारंभिक स्तर पर ही है। इसकी प्रक्रिया लंबी है और कई पहलुओं पर विचार करना होगा। वैसे एक दिन पहले प्रतियोगी छात्रों से वार्ता के दौरान आयोग के अध्यक्ष ने भी इस आशय के संकेत दिए थे। वर्तमान में दोनों परीक्षाओं में कई अंतर हैं। मसलन पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में विषयवार पूछे गए प्रश्नों का औसत असंतुलित है जबकि आइएएस में इसके लिए मानक तय है। इसी तरह मुख्य परीक्षा में जहां आइएएस अभ्यर्थी को एक निबंध पर केंद्रित होना होता है, वहीं पीसीएस में उन्हें तीन निबंधों के लिए तैयारी करनी पड़ती है। इसके अलावा कुछ और भी अंतर है। छात्रों को इसकी वजह से दो स्तरों पर मेहनत करनी पड़ जाती है।


UPPCS Exam अगले साल से बदल सकता है पीसीएस परीक्षा पैटर्न : आइएएस पैटर्न अपनाने पर यूपीपीएससी गंभीर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment