08/12/2016

RRB NTPC आरआरबी एनटीपीसी में 42972 अभ्यर्थी सफल : कई महीने से अभ्यर्थियों को रिजल्ट का था इंतजार

मुख्य परीक्षा जनवरी-फरवरी माह में होने की संभावना


जासं, इलाहाबाद : महीनों की मशक्कत के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद ने एनटीपीसी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। प्री परीक्षा में 42972 अभ्यर्थियों को चुना गया है। मुख्य परीक्षा जनवरी-फरवरी में होगी। देश भर में नान टेक्नीकल पापुलर कटेगरी (एनटीपीसी) के 18252 पदों पर रेलवे भर्ती कर रहा है। इलाहाबाद सहित देश की 21 आरआरबी यह भर्ती कर रही हैं। इसमें करीब एक करोड़ युवाओं ने आवेदन किया था। देशभर में पहली बार बड़े पैमाने पर रेलवे ने आनलाइन परीक्षा कराई थी। इलाहाबाद आरआरबी के लिए 1455239 लोगों ने आवेदन किया था। आनलाइन परीक्षा मार्च अप्रैल 2016 में हुई थी। इसमें 919190 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। चूंकि परीक्षा के दौरान तमाम गड़बड़ियां सामने आई थी। कई युवक हाईटेक तरीके से नकल करते पकड़े गए थे। परीक्षा आनलाइन होने के कारण रिजल्ट तो जल्दी तैयार हो गया था। लेकिन इस उधेड़बुन में रिजल्ट रोककर रखा गया था कि नकलची अभ्यर्थियों को कैसे रोका जाय। नकल करने वालों को बाहर करने के लिए पहली बार एनटीपीसी ग्रुप के लिए मेंस परीक्षा कराने का फैसला किया गया। आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि प्री परीक्षा में 42972 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा जनवरी-फरवरी में कराई जाएगी। यह परीक्षा भी आनलाइन होगी। 90 मिनट की परीक्षा में 120 सवाल होंगे। इसमें अभ्यर्थी कम होंगे तो निगरानी बेहतर होगी। यह मशक्कत योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए हो रही है।


RRB NTPC आरआरबी एनटीपीसी में 42972 अभ्यर्थी सफल : कई महीने से अभ्यर्थियों को रिजल्ट का था इंतजार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment