08/12/2016

PCS J Mains Exam पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा 18 से

उप्र लोकसेवा आयोग ने वेबसाइट पर जारी किया परीक्षा कार्यक्रम 


लखनऊ व इलाहाबाद के केंद्रों पर देना होगा इम्तिहान


राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग की उप्र न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) यानी पीसीएस जे की मुख्य परीक्षा 2016 का एलान हो गया है। 18 से 20 दिसंबर तक परीक्षाएं होंगी। आयोग की ओर से वेबसाइट पर विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। अभ्यर्थी उसे देख सकते हैं। आयोग के परीक्षा नियंत्रक प्रभुनाथ ने बताया कि मुख्य परीक्षा इलाहाबाद व लखनऊ में आयोजित होगी। 18 दिसंबर को पूर्वाह्न् में ही सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं 19 दिसंबर को पूर्वाह्न् में भाषा एवं अपरान्ह की पाली में विधि प्रथम प्रश्नपत्र (मौलिक विधि), 20 दिसंबर को पूर्वाह्न् में विधि द्वितीय प्रश्नपत्र (प्रक्रिया एवं साक्ष्य) व अपरान्ह में विधि तृतीय प्रश्नपत्र (वाणिज्य राजस्व और स्थानीय विधियां) की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न् में 9.30 से 12.30 तक व अपरान्ह में दो से पांच बजे तक इम्तिहान होगा। संशोधित उत्तर कुंजी जारी नहीं : आयोग की पीसीएस जे 2016 परीक्षा 218 पदों के लिए हो रही है। इसमें 111 सामान्य वर्ग, 58 पिछड़ा वर्ग, 45 अनुसूचित जाति एवं चार अनुसूचित जनजाति के लिए सीटें आरक्षित हैं। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 16 अक्टूबर को हुई थी और मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का समय 18 से 28 नवंबर तक था। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बीते 15 नवंबर को जारी हुआ है, लेकिन आयोग ने उसके साथ संशोधित उत्तर कुंजी जारी नहीं की है। हालांकि आयोग ने परिणाम के साथ कटऑफ जरूर घोषित किया। कुल 450 अंक में से सामान्य वर्ग का कटऑफ 286, पिछड़ा वर्ग का 273, अनुसूचित जाति का 233, अनुसूचित जनजाति का 178 एवं सामान्य महिला का 284 रहा है। संशोधित उत्तर कुंजी जारी न होने से आयोग की मंशा पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि मुख्य परीक्षा के पहले भी आयोग ने इस दिशा में कदम उठाना जरूरी नहीं समझा, जबकि यह कार्य उसकी नियमावली में है और ऐसा करने से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगी मोर्चा ने मुख्य परीक्षा के पहले उत्तर कुंजी जारी करने की मांग की है।



PCS J Mains Exam पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा 18 से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment