25/12/2016

Teachers & BJP शिक्षकों को स्थायी करने के लिए लड़ाई लड़ेगी भाजपा

शिक्षकों को स्थायी करने के लिए लड़ाई लड़ेगी भाजपा

नई दिल्ली प्रमुख संवाददाताअतिथि शिक्षकों को नियमित करने के लिए भाजपा आंदोलन शुरू करेगी। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को कहा, अतिथि शिक्षकों और अस्थायी कर्मचारियों के साथ दिल्ली सरकार ने धोखा किया है। इन कर्मचारियों को सरकार ने नियमित करने का वादा किया था लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अतिथि शिक्षकों के खुलकर सामने आने के बाद अब इन्हें अप्रत्यक्ष तौर पर धमकी दी जा रही है। नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इन शिक्षकों को सीटीईटी के नाम पर निकालने की तैयारी कर रही है। इस लड़ाई को विधानसभा से लेकर संसद तक लड़ा जाएगा। सरकार सीटेट व्यवस्था लागू करती है तो 2 हजार से अधिक अतिथि शिक्षक बेरोजगार होंगे।


Teachers & BJP शिक्षकों को स्थायी करने के लिए लड़ाई लड़ेगी भाजपा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment