18/12/2016

Teachers संविदा शिक्षकों ने निदेशालय घेरा : समाज कल्याण निदेशालय के गेट पर बैठे रहे शिक्षक


जागरण संवाददाता, लखनऊ : राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में तैनात संविदा शिक्षकों ने शनिवार को प्राग नारायण रोड स्थित समाज कल्याण निदेशालय का घेराव कर नारेबाजी की। निदेशक की अनुमति के बावजूद उन्हें परिसर से बाहर कर दिया गया, संविदा शिक्षक गेट के बाहर ही धरने पर बैठे रहे। शिक्षकों का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक वे गेट पर ही डटे रहेंगे। 1आश्रम पद्धति शिक्षक कल्याण समिति के आह्वान पर जुटे शिक्षकों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही से उनका मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है। समिति की प्रदेश अध्यक्ष मंजूलता सिंह का कहना है कि समाज कल्याण विभाग की ओर से राजधानी समेत प्रदेश में 776 संविदा शिक्षकों की तैनाती की गई। प्रवक्ता, एलटी ग्रेड व प्राथमिक सहायक अध्यापक समेत अन्य कर्मचारियों को विनियमित करने के लिए 27 जुलाई 2015 को निदेशालय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। सीबीएसई बोर्ड ने तीन महीने के अंदर 21 विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की तैनाती का निर्देश भी दिया था। बावजूद इसके शासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय, कोषाध्यक्ष राम बहादुर, प्रशांत मिश्र, सत्येंद्र पांडेय, विनय श्रीवास्तव, प्रज्ञा मिश्र, नमिता, दीपा सिंह, मोनिका चौधरी व मनीष मिश्र के अलावा राजधानी सहित सीतापुर, लखीमपुर खीरी, आजमगढ़, प्रतापगढ़, रायबरेली व सुल्तानपुर समेत कई जिलों से आए शिक्षक शामिल हुए।

शिक्षकों को नहीं मिला रहा वेतन वर्ष 2006 में अनुदानित एक हजार जूनियर हाईस्कूलों में तैनात 322 शिक्षकों को वेतन न मिलने से शिक्षक भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे की ओर से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में शिक्षकों को बकाया वेतन देने की मांग की गई। उनका कहना है कि 29 नवंबर 2015 को बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से वेतन का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। इसके बावजूद विभाग की ओर से निर्णय नहीं लिया गया। पिछले 10 वर्ष से वेतन न मिलने से शिक्षक परेशान हैं। 


सहकारिता में 103 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड, लखनऊ में भर्तियों पर लगी रोक समाप्त कर दी गयी है। प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया ने शासनादेश जारी कर आयुक्त एवं निबंधक को 103 पदों पर भर्ती किये जाने की छूट दी है। अटोरिया के मुताबिक श्रेणी एक, श्रेणी तीन एवं श्रेणी चार के रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गयी है। इसमें सहायक महाप्रबंधक के दो पद, सहायक प्रबंधक के 16 पद, समस्त सहायक वर्ग के 50 पद और श्रेणी चार में 35 पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी गयी है।पार्क रोड पर धरने में अपनी मांगों को लेकर धरना देते बेसिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और शिक्षक





18/12/2016

Primary ka Master : अब रट्टू तोता नहीं बनेंगे छात्र, करेंगे प्रयोग : ब्लॉक के दो-दो स्कूलों में बनाई जाएगी आदर्श प्रयोगशाला


Primary Ka Master : बुनियादी शिक्षा विशारद अब बीटीसी के समकक्ष : हाईकोर्ट ने बीएसए को दिया आदेश , प्रत्यावेदन का निर्णय करें

Primary Ka Master : परिषदीय स्कूलों को बेंच व् डेस्क


Primary Ka Master MDM : एमडीएम में लापरवाही , प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति

72825 UPTET 11वी अनन्तिम चयन सूची में उपस्थित अभ्यर्थियों में से रिक्त सीटों के सापेक्ष कट ऑफ़ मेरिट एवं कट ऑफ़ जन्मतिथि : महाराजगंज

UPTET 2016 Exam 75 अफसर करेंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा की निगरानी

UP Board Exam 2017 : परीक्षा कार्यक्रम में देरी से पीछडेगा शैक्षिक सत्र : मार्च तक परीक्षा ख़त्म नही होने पर पहली अप्रैल से कैसे शुरू होगी स्कूलों में पढाई

UP Board Exam 2017 : बड़े नेताओं के जिलों में नहीं तय हुए परीक्षा केंद्र : आठ जिलों में केन्द्रों की सूची ही नही बनी

UPPCS J Mains Exam : पीसीएस -जे मैन्स की परीक्षा आज से

Municipal Corporation Bharti निगम में संविदाकर्मियों की नियुक्ति अटकने का खतरा : 916 पदों के लिए एक लाख सात हजार 465 आवेदन

7 Pay Commission : संकल्प जारी , जल्द होगा शासनादेश जारी : नए साल पर राज्यकर्मियों के हाथ आ सकता है बढा वेतन

UPTET 2016 Exam : 19 दिसंबर को ही होगी यूपी टीईटी परीक्षा : सचिव परीक्षा नियामक ने परीक्षा टाले जाने और पर्चा आउट होने की सूचना को

ख़बरें हाईकोर्ट से : Junior Teachers Bharti : जूनियर हाईस्कूल में नियुक्ति देने का आदेश हुआ जारी

खबरे हाईकोर्ट से : 16448 Teachers Bharti : सहायक शिक्षकों की भर्ती का मामला : कैरी फारवर्ड के पदों पर नियुक्ति करने का आदेश जारी

UPPCS , IAS Exam राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन


Teachers संविदा शिक्षकों ने निदेशालय घेरा : समाज कल्याण निदेशालय के गेट पर बैठे रहे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment