08/12/2016

UP BOARD 2017: 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का हुआ ऐलान

UP BOARD 2017: 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का हुआ ऐलान
16 फरवरी से शुरू होंगी परिक्षाएं
यूपी बोर्ड की 2017 हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से होंगी। सचिव शैल यादव ने बताया कि 10वीं की परीक्षा 16 फरवरी से 6 मार्च तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से 20 मार्च तक कराई जाएंगी।
2017 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तिथियां चुनाव आयोग को भी भेज दी है। सचिव शैल यादव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षाएं 15 कार्यदिवसों और इंटर की परीक्षाएं 25 कार्यदिवसों में कराई जाएंगी। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं 22 दिसंबर से शुरू हो रही है।
60 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 60 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 10वीं में 34,04,471 और 12वीं में 26,24,681 यानि कुल 60,29,152 लाख रेगुलर और प्राइवेट परीक्षार्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
बीती डेडलाइन, नहीं बन सके परीक्षा केन्द्र
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के केन्द्र निर्धारण की डेडलाइन बीतने के बावजूद अब तक सेंटर फाइनल नहीं हो सके हैं। बोर्ड ने 13 अक्तूबर को जो केन्द्र निर्धारण नीति जारी की थी उसके अनुसार 28 नवंबर तक सेंटर फाइनल होने थे। लेकिन गुरुवार तक तकरीबन दो दर्जन जिलों में केन्द्र निर्धारण नहीं हो सका था।





UP BOARD 2017: 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का हुआ ऐलान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment