26/12/2016

UP Election 2017 : डिजिटल इंडिया : किसे वोट डाला, सामने स्क्रीन पर दिख जाएगा चेहरा , वीवी पैट तकनीक


किसे वोट डाला, सामने स्क्रीन पर दिख जाएगा चेहरा


जासं, वाराणसी : निर्वाचन आयोग अब डिजिटल इंडिया की राह पर चल पड़ा है। आगामी विधानसभा चुनाव में बहुत कुछ नया दिखेगा। मतदाताओं को पहली बार वोट डालने के बाद वीवी पैट (वोटर वेरीफिकेशन पेपर आडिट टैल) पर जहां अपने प्रत्याशी का नाम व फोटो दिखेगा वहीं इस बार स्मार्टफोन पर आपका बूथ भी दिखाई देगा। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्वाचन कार्यालय की तकनीकी टीम का कहना है कि विस चुनाव से पूर्व इसे लांच करने की तैयारी पूरी हो गई है। हालांकि यह सारी सुविधा फिलहाल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वीवी पैट भी जिले को मिल गए हैं, वहीं भेल इंजीनियरों की टीम ने अफसरों को दक्ष कर दिया है। वीवी पैट एक तरह की स्क्रीन है, इलेक्ट्रानिंग वोटिंग मशीन के साथ इसे भी बूथ पर रखा जाएगा। वोट डाल लेने के बाद मतदाता को कुछ सेकेंड के लिए एक स्क्रीन पर प्रत्याशी व उसका चुनाव चिह्न् दिखेगा कि उसने किसको वोट दिया। इतना ही नहीं, प्रत्याशियों को लिखित पर्ची भी मिलेगी। इस मशीन से सर्वाधिक लाभ मतदाताओं को होगा। वह पूरी तरह आश्वस्त हो जाएगा कि उसका वोट सही जगह पड़ा है। बनारस में आगामी विस चुनाव के दौरान 658 मतदान केंद्रों पर वीवी पैट लगाए जाएंगे। दरअसल तीन चार माह की कवायद रंग लाई है। वाराणसी के 2711 मतदेय स्थलों यानी बूथों का जीआइएस (जियोग्राफिकल इनफार्मेशन सेंटर) मैपिंग कार्य को जहां अंजाम तक पहुंचाया दिया गया है वहीं सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन भी पूर्ण किया जा चुका है। नतीजा, आयोग की वेबसाइट पर इसे अपलोड भी कर दिया गया है। ‘सीइओ उत्तरप्रदेश डाट एनआइसी डाट इन’ के जरिये इसको देखा जा सकता है। वेबसाइट पर जाकर जनपद का चयन कर जैसे ही अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर क्लिक करेंगे, पूरा नक्शा आपके सामने होगा। बूथ पर इस साइट के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकेगा।

काशी के 658 मतदान केंद्रों पर इस चुनाव में ही वीवी पैट की सुविधा

भेल के इंजीनियरों की टीम अफसरों को कर चुकी है प्रशिक्षित





UP Election 2017 : डिजिटल इंडिया : किसे वोट डाला, सामने स्क्रीन पर दिख जाएगा चेहरा , वीवी पैट तकनीक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment