23/12/2016

UP Police SI Bharti : लिपिक संवर्ग में दारोगा और एएसआइ के 926 पदों पर होगी भर्ती


लिपिक संवर्ग में दारोगा और एएसआइ के 926 पदों पर होगी भर्ती

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस के गोपनीय और लिपिक संवर्ग में उपनिरीक्षक (दारोगा) और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआइ) के 926 पदों पर सीधी भर्ती होगी। महकमे ने बोर्ड को इसका अधियाचन भेज दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही भर्ती के लिए पद विज्ञापित करेगा। 

उत्तर प्रदेश पुलिस में प्रोन्नति और भर्ती का रिकार्ड बना है।प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पंडा का कहना है कि वर्षो से लंबित मामलों का निस्तारण कर महकमे में भर्ती और प्रोन्नति की प्रक्रिया बेहतर की गई है। पुलिस और उसके सभी संगठनों में एकरुपता लाने की कोशिश की गई है। इसी कड़ी में पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय (पुरुष) के 136, पुलिस उपनिरीक्षक गोपनीय (महिला) के 34, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लिपिक (पुरुष) के 303, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (महिला) के 75, पुलिस उपनिरीक्षक लेखा (पुरुष) के 303 और पुलिस उपनिरीक्षक लेखा (महिला) के 75 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस तरह कुल 926 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।


UP Police SI Bharti : लिपिक संवर्ग में दारोगा और एएसआइ के 926 पदों पर होगी भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment