राब्यू, इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग की आरओ-एआरओ परीक्षा 2016 में पेपर लीक होने के मामले को लेकर प्रतियोगियों ने सोमवार को आयोग का घेराव किया। उनकी मांग है कि परीक्षा निरस्त करके दोबारा कराई जाए। आयोग ने युवाओं को आश्वस्त किया कि इस मामले में निर्णय लेकर जल्द ही उन्हें सूचित करेंगे। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष कौशल सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सुबह आयोग कार्यालय गेट के सामने पहुंचे और परीक्षा निरस्त कराने को लेकर जमकर नारेबाजी की। सिंह ने बताया कि पेपर शुरू होने से 45 मिनट पहले एक प्रतियोगी ने वाट्सएप पर हल पेपर भेजा था। यदि पेपर लीक नहीं था तो परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर कैसे हल हो गया। युवाओं ने यह भी कहा कि जिस तरह के हालात हैं उसमें आयोग के प्रति सभी में आशंका बनी है। इस घटना का जिम्मा परीक्षा नियंत्रक को लेना चाहिए।
06/12/2016
UPPCS RO/ ARO परीक्षा निरस्त कराने के लिए आयोग का हुआ घेराव

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment