18/12/2016

UPTET 2016 Exam 75 अफसर करेंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा की निगरानी

राब्यू, इलाहाबाद : शिक्षक पात्रता परीक्षा उप्र यानी टीईटी 2016 की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जिलों में प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट पहुंचाए जाने का सिलसिला तेज है। इस बार भी परीक्षा की निगरानी शिक्षा विभाग के बड़े अफसर करेंगे। सभी को एक-एक जिला आवंटित किया गया है। वहीं, गुरुवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में संयुक्त शिक्षा निदेशक यानी जेडी व डीआइओएस लखनऊ के न जाने पर उन्हें नोटिस भेजा गया है। दोनों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की तैयारी है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र ने टीईटी 2016 कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौंपी है। उसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां भी की गई हैं। जिला प्रशासन ने हर परीक्षा केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षकों को तैनात किया है, ताकि किसी भी दशा में नकल न हो सके। जिलों में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने का कार्य रविवार शाम तक पूरा हो जाएगा। उन्हें कोषागार के डबल लॉक में रखवाने का इंतजाम किया गया है। साथ ही प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का कार्य भी संबंधित मजिस्ट्रेट व जिला विद्यालय निरीक्षक को ही करना होगा। प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचेंगे। उसे दो कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में खोला जाएगा। यह भी निर्देश है कि 21 दिसंबर तक सारी उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा नियामक कार्यालय तक अनिवार्य रूप से पहुंचा दी जाये। मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सभी मंडलायुक्त व जिलाधिकारियों को इस संबंध में विस्तृत निर्देश भेज दिए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हर जिले में परीक्षा सुचारु रूप से हो रही है या नहीं इसकी निगरानी के लिए 75 वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी तैनात किए गए हैं। हर अधिकारी को एक जिले का जिम्मा दिया गया है वह केंद्रों पर घूमकर पड़ताल करेगा। वहीं गुरुवार को एससीईआरटी के निदेशक डा. सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए थे इसमें लखनऊ के जेडी और डीआइओएस नहीं पहुंचे इसे गंभीरता से लिया गया है और दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वाजिब जवाब न होने पर विभागीय कार्रवाई भी होने के आसार हैं।


18/12/2016

UP Board Exam 2017 : परीक्षा कार्यक्रम में देरी से पीछडेगा शैक्षिक सत्र : मार्च तक परीक्षा ख़त्म नही होने पर पहली अप्रैल से कैसे शुरू होगी स्कूलों में पढाई

UP Board Exam 2017 : बड़े नेताओं के जिलों में नहीं तय हुए परीक्षा केंद्र : आठ जिलों में केन्द्रों की सूची ही नही बनी

UPPCS J Mains Exam : पीसीएस -जे मैन्स की परीक्षा आज से

Municipal Corporation Bharti निगम में संविदाकर्मियों की नियुक्ति अटकने का खतरा : 916 पदों के लिए एक लाख सात हजार 465 आवेदन

7 Pay Commission : संकल्प जारी , जल्द होगा शासनादेश जारी : नए साल पर राज्यकर्मियों के हाथ आ सकता है बढा वेतन

UPTET 2016 Exam : 19 दिसंबर को ही होगी यूपी टीईटी परीक्षा : सचिव परीक्षा नियामक ने परीक्षा टाले जाने और पर्चा आउट होने की सूचना को

ख़बरें हाईकोर्ट से : Junior Teachers Bharti : जूनियर हाईस्कूल में नियुक्ति देने का आदेश हुआ जारी

खबरे हाईकोर्ट से : 16448 Teachers Bharti : सहायक शिक्षकों की भर्ती का मामला : कैरी फारवर्ड के पदों पर नियुक्ति करने का आदेश जारी

UPPCS , IAS Exam राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन



UPTET 2016 Exam 75 अफसर करेंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा की निगरानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment