09/01/2017

Primary Ka Master इंतजार खत्म, नौनिहालों को मिलेंगे बैग , मंडल में 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों को बंटने हैं अलग-अलग साइज के बैग


संजीव गिरि, इलाहाबाद पिछले अप्रैल से एक अदद नए बैग का सपना देख रहे नौनिहालों की इंतजार की घड़ियां अब जाकर खत्म हुईं। विभागीय दावे पर जाएं तो छह मार्च तक बच्चों के हाथ में बैग होगा। बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को मुफ्त बैग वितरण 15 जनवरी से शुरू होगा। मंडल के 12 लाख 34 हजार विद्यार्थियों को बैग बांटे जाने हैं। इस बाबत विशेष सचिव (शासन) देव प्रताप सिंह ने 16 दिसंबर को क्रय आदेश जारी कर चुके हैं। मंडल के हर जनपद में पंद्रह दिन के अंदर बैग वितरण की जिम्मेदारी दिल्ली की बिशन स्वरूप एग्रो प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी गई है। मंडल में सबसे पहले बैग वितरण इलाहाबाद से शुरू होगा। इसमें इलाहाबाद में पंद्रह जनवरी से, प्रतापगढ़ में तीस जनवरी से कौशांबी में एक फरवरी से और फतेहपुर में 15 फरवरी से बैग बांटे जाने की संभावना है। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक रमेश कुमार ने बताया कि मंडल के लिए शासन स्तर से बैग वितरण एजेंसी नामित कर दी गई है। 15 जनवरी से इलाहाबाद जिले में बैग की आपूर्ति होनी शुरू हो जाएगी।

तीन साइज के होंगे बैग कक्षा एक से दो तक स्मॉल, तीन से पांच तक मीडियम तथा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को बड़े बैग बांटे जाने हैं। बैग क्वालिटी की होगी जांच जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम की जांच के बाद गुणवत्ता की परख के लिए प्रत्येक जनपद से तीन - तीन बैग प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। खराब बैग होने पर तीस दिन के अंदर देने होगी डिलेवरी बैग की वारंटी 12 माह निर्धारित की गई है। इस अवधि के दौरान बैग फटने पर तीस दिन के अंदर एजेंसी को डिफेक्टेड बैग के स्थान पर नए बैग की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी।

पांच जनवरी से इलाहाबाद मे बांटने शुरू होंगे बैग 

छह मार्च तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी स्कूलों में होनी है आपूर्ति


Primary Ka Master इंतजार खत्म, नौनिहालों को मिलेंगे बैग , मंडल में 12 लाख से अधिक विद्यार्थियों को बंटने हैं अलग-अलग साइज के बैग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment