07/01/2017

Railway Bharti Exam रेलवे भर्ती परीक्षा केद्रों में नहीं चलेगी सेंधमारी , इम्तिहान के चार दिन पहले ही पता चलेगा परीक्षा केंद्र


जासं ’ इलाहाबाद : रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान सेंटरों में अब ‘खेल’ नहीं हो पाएगा। क्योंकि अभ्यर्थी को परीक्षा के चार दिन पहले ही उसके केंद्र के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे पहले अभ्यर्थियों को सिर्फ यह बताया जाएगा कि किस शहर में उनकी परीक्षा है, जिससे वह उस शहर तक जाने के लिए अपनी व्यवस्था कर सकें। यह परीक्षा केंद्रों पर नकल को रोकने के लिए किया गया है। रेलवे में ऐसा पहली बार किया गया है। फिर भी कोई नकल करते पकड़ा गया तो उसे जेल भेजा जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद ने नॉन टेक्निकल पापुलर कटेगरी (एनटीपीसी) की मेंस परीक्षा के लिए 42972 अभ्यर्थी उत्तीर्ण कराए हैं। इनकी मेंस परीक्षा 17, 18 और 19 जनवरी को इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ और ग्वालियर के 13 केंद्रों पर होगी। इसकी ऑनलाइन प्री परीक्षा में ढेरों गड़बड़ी सामने आई थी। खासकर परीक्षा केंद्रों पर नकल के कई मामले सामने आए थे। कई सेंटरों से हाईटेक नकलची पकड़े गए थे। चूंकि उस समय सेंटर प्रभारी और परीक्षा कराने वाली एजेंसी के कर्मचारियों की मिलीभगत से नकल हुई थी। इसलिए इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड हर स्तर पर कर रहा हैं। परीक्षा केंद्रों पर बायोमीटिक अटेंडेंस के साथ ही मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। पहले परीक्षा केंद्रों की जानकारी महीने भर पहले मिल जाती थी तो अभ्यर्थी वहां पर सेटिंग कर लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब 17 जनवरी को जिनकी परीक्षा है उन्हें 13 जनवरी को सेंटर की जानकारी दी जाएगी। ऐसे ही 18 जनवरी वालों को 14 जनवरी को और 19 जनवरी को जिनकी परीक्षा है उन्हें 15 जनवरी को आरआरबी की वेबसाइट से सेंटर की जानकारी मिलेगी। वैसे 30 दिसंबर से अभ्यर्थियों के एडमिट वेबसाइट से निकल रहे हैं। उसमें परीक्षा केंद्र नहीं बल्कि बताया गया है कि आपकी परीक्षा किस शहर में है। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाइ गई है, उन्हें भी एक दिन पहले बताया जाएगा कि उन्हें किस सेंटर पर जाना है। आरआरबी के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि मेंस परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के कई इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद भी कोई नकल करते पकड़ा गया तो उसे जेल भेजा जाएगा।’ इम्तिहान के चार दिन पहले ही पता चलेगा परीक्षा केंद्र’ चार जिलों के 13 सेंटरों पर कराई जाएगी आनलाइन परीक्षा


Railway Bharti Exam रेलवे भर्ती परीक्षा केद्रों में नहीं चलेगी सेंधमारी , इम्तिहान के चार दिन पहले ही पता चलेगा परीक्षा केंद्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment