07/01/2017

UP Board Exam 2017 : नौ को तय होंगी यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखें , चुनाव आयोग की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम अगले सप्ताह घोषित होगा।


नौ को तय होंगी यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखें

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हो गई है, लेकिन यूपी बोर्ड प्रशासन 2017 की परीक्षा तारीखों का एलान करने की जल्दबाजी में नहीं है। संभावित परीक्षा कार्यक्रम लगभग तैयार भी हो गया है, लेकिन उसकी घोषणा चुनाव आयोग से अनुमति लेने के बाद ही होगी। सोमवार को लखनऊ में अफसरों की अहम बैठक हो रही है। इसमें तारीखों पर चर्चा करने के बाद चुनाव आयोग को पत्र भेजा जाएगा।बीते आठ दिसंबर 2016 को बोर्ड के सभापति अमरनाथ वर्मा ने आयोग को बिना विश्वास में लिए परीक्षा कार्यक्रम (16 फरवरी से 20 मार्च 2017) जारी कर दिया था। आयोग ने तत्काल इस कार्यक्रम को स्थगित कराकर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश एवं बोर्ड के सभापति को दिल्ली तलब किया था। उसके बाद से बोर्ड प्रशासन को यूपी विधानसभा चुनाव कार्यक्रम जारी होने का इंतजार कर रहा था। चार जनवरी को चुनाव की घोषणा होने के बाद बोर्ड ने भी परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। होली बाद परीक्षा शुरू कराने का संभावित कार्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है, लेकिन तारीखों का एलान करने से अफसर बच रहे हैं। दरअसल, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पिछले दिनों मुख्य सचिव को पत्र भेजा था कि यूपी बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम आयोग से अनुमोदन कराकर ही जारी किया जाए। शासन ने आयोग का यह निर्देश यूपी बोर्ड प्रशासन को भी भेजा है। इसीलिए अभी संभावित कार्यक्रम तय हुआ है और सोमवार को लखनऊ में इस संबंध में बैठक हो रही है। इसमें पूरे परीक्षा कार्यक्रम पर मंथन होगा, इसके बाद पत्र भेजकर आयोग से अनुमति ली जाएगी, तभी तारीखों का औपचारिक एलान होगा। यूपी बोर्ड होली के तुरंत बाद परीक्षा शुरू कराना चाहता है, ताकि वह जल्द (अप्रैल के अंत तक) पूरी हो जाये और समय पर परिणाम घोषित कर सकें। बोर्ड प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर करीब एक सप्ताह पहले प्रश्नपत्र पहुंचाये जाते हैं। उस समय प्रदेश में आचार संहिता लागू रहेगी और तमाम क्षेत्रों में परिषद के विद्यालयों पर मतदान होता रहेगा, यह परीक्षा कार्य आयोग की अनुमति बिना संभव ही नहीं है। परिषद सचिव शैल यादव ने बताया कि चुनाव आयोग की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम अगले सप्ताह घोषित होगा। 

UP Board Exam 2017 : नौ को तय होंगी यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखें , चुनाव आयोग की अनुमति के बाद परीक्षा कार्यक्रम अगले सप्ताह घोषित होगा। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment