24/01/2017

RRB NTPC Answer Key: आज से देख सकेंगे परीक्षा की आंसर शीट


जासं, इलाहाबाद : पिछले दिनों हुई रेलवे की परीक्षा की आंसरशीट मंगलवार से आरआरबी के वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थी अपनी कापियां चेक कर सकते हैं और सवाल गलत होने पर अपना कमेंट भी दे सकते हैं।1रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद ने 17 से 19 जनवरी तक नान टेक्नीकल पापुलर कटेगरी (एनटीपीसी) की मेंस परीक्षा कराई थी। इसमें 42972 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 34913 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदेश के 12 सेंटरों पर यह परीक्षा कराई गई थी। आरआरबी के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि परीक्षा ऑनलाइन हुई थी। 24 जनवरी को इसकी आंसरशीट जारी कर दी जाएगी। आरआरबी की वेबसाइट पर अभ्यर्थी इसे देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई सवाल या जवाब गलत होने पर वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सप्ताह भर तक वेबसाइट पर आंसर शीट रहेगी। जल्द ही इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।


RRB NTPC Answer Key: आज से देख सकेंगे परीक्षा की आंसर शीट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment