02/02/2017

UP Board Exam 2017 तीसरी आंख की नजर में रहेंगे परीक्षार्थी, 16 मार्च से परीक्षाएं


इलाहाबाद : यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में तीसरी आंख से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। 16 मार्च से परीक्षाएं शुरू होगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया है। इस संबंध में उप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव शैल यादव ने प्रदेश के समस्त डीआइओएस को निर्देश जारी हुए हैं। इलाहाबाद में 508 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 11 राजकीय, 146 अशासकीय सहायता प्राप्त व 351 सहायता प्राप्त स्कूल हैं। कौशांबी में 112 सेंटर बनाए गए हैं। 4 राजकीय, 24 अशासकीय व 84 वित्त विहीन, जबकि प्रतापगढ़ में 332 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 9 राजकीय, 65 अशासकीय सहायता प्राप्त व 258 वित्तविहीन स्कूल 
शामिल हैं। नकल पर नकेल कसने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक महेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी पर कैमरे लगवाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। एक सप्ताह के अंदर डीआइओएस से कैमरे लगे स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। डीआइओएस कोमल यादव ने बताया कि जिन स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं उनकी सूची प्रधानाचार्यो से मांगी गई है।


UP Board Exam 2017 तीसरी आंख की नजर में रहेंगे परीक्षार्थी, 16 मार्च से परीक्षाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

0 comments:

Post a Comment