प्रतापगढ़ निज संवाददातासहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त किए जाने से नाराज शिक्षामित्रों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा भी शहर में जगह-जगह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। एक संगठन ने बीएसए कार्यालय में तालाबंदी कर तोड़फोड़ की। इससे अफरातफरी मच गई।प्राइमरी स्कूलों में शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों का मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन निरस्त कर दिया। इससे शिक्षामित्रों में काफी आक्रोश है। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया गया। इसमें जिलेभर के शिक्षामित्र शामिल रहे। इस दौरान शिक्षामित्रों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय ने हमारा समायोजन निरस्त कर दिया। शिक्षामित्र विगत 17 वर्ष से पढ़ा रहे हैं। भाजपा की पिछली सरकार में जब प्राथमिक विद्यालयों का ताला खोलने के लिए कोई नहीं था तो तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शिक्षामित्रों को तैनात किया था। आज उसी सरकार को शिक्षामित्रों से घृणा हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि तत्काल प्रभाव से अध्यादेश पारित करते हुए शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाया जाए। चेताया कि जब तक सरकार की ओर से समायोजित शिक्षकों के मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तब तक उनका यह आंदोलन चलता रहेगा। दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे सैकड़ों शिक्षामित्र कलक्ट्रेट से सीधे अंबेडकर चौराहा पहुंचे और वहां सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षामित्र अंबेडकर चौराहे से नारेबाजी करते हुए पुलिस लाइन चौराहा, ट्रेजरी चौराहा होते हुए फिर कलक्ट्रेट पहुंचे।

INHONE AAJ BATA HI DIYA KI YE AYOGYA THE. YE SHIKSHAK NAHI BALKI GUNDE THE JINHE EK SARKAR NE APNE FAYDE KE LIYE TEACHER BANA DIYA THA...
ReplyDelete