लखनऊ हिन्दुस्तान टीमसमायोजन रद्द करने के सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद बुधवार को पूरे प्रदेश में शिक्षामित्र शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर सड़कों पर उतर आए। उग्र प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कई जिलों में शिक्षा विभाग के कार्यालय का घेराव किया और तोड़फोड़ की। कुछ जिलों में आगजनी भी की गई। धरने पर बैठे : गोरखपुर व आसपास के जिलों में भी शिक्षामित्रों ने खूब बवाल काटा। पुलिस की घेरेबंदी के बावजूद वे गोरखनाथ मंदिर तक पहुंच कर धरने पर बैठ गए। मैनपुरी में शिक्षामित्र ने आत्मदाह का प्रयास किया। बरनाहल में एक शिक्षामित्र को दिल का दौरा पड़ गया।गोरखपुर व वाराणसी पर जोर: शिक्षामित्रों के आंदोलन में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्रों क्रमश: गोरखपुर व वाराणसी पर ज्यादा जोर हैं। दोनों ही जिलों में 2-3 मंडलों के शिक्षामित्रों को पहुंचने को कहा गया है। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जितेन्द्र शाही के अनुसार शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर पहुंचने की सूचना है। गोरखपुर व बस्ती मंडल में शामिल 7 जिलों के शिक्षामत्रों को सीएम के घेराव के लिए शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचने को कहा गया है। वहीं गुरुवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी गोरखपुर पहुंच रहे हैं। उधर, शिक्षामित्र वाराणसी में पीएमओ कार्यालय का रोज घेराव करेंगे। इसके लिए वाराणसी, मिर्जापुर व आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों के शिक्षामित्र पहुंच रहे हैं। गोरखपुर में सुबह ही बड़ी संख्या में महिला व पुरुष शिक्षामित्र डायट परिसर में इकट्ठा हो गए। वहां से उन्होंने गोरखनाथ मंदिर जाने का फैसला किया। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर दी गई। पुलिसकर्मियों ने उन्हें मंदिर के बाहर ही रोक दिया तो उन्होंने गेट पर ही धरना शुरू कर दिया। वे सीएम के आने तक धरना देने की जिद अड़े रहे। प्रशासन द्वारा ज्ञापन लिए जाने के बाद करीब शाम 5:20 बजे धरना खत्म हुआ।
27/07/2017
UP SHIKSHAMITRA शिक्षामित्र सड़कों पर उतरे,तोड़फोड़

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment