27/07/2017

UP SHIKSHAMITRA सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आहत शिक्षामित्रों ने बुधवार को कई जिलों में उग्र प्रदर्शन किया







लखनऊ हिन्दुस्तान टीमसुप्रीम कोर्ट के फैसले से आहत शिक्षामित्रों ने बुधवार को कई जिलों में उग्र प्रदर्शन किया। कईजिलों में बीएसए कार्यालयों में ताला डाल दिया गया। झांसी और मैनपुरी में एक-एक शिक्षामित्र ने आत्मदाह करने की कोशिश की।झांसी कलेक्ट्रेट में एक महिला शिक्षामित्र ने खुद पर केरोसिन डाल कर आग लगाने का प्रयास किया लेकिन कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। मैनपुरी में एक शिक्षामित्र ने अपने ऊपर पेट्रोल डालने का प्रयास किया। बरनाहल में एक शिक्षामित्र को हार्ट अटैक पड़ गया। फरुखाबाद में शिक्षामित्रों ने कानपुर रोड पर जाम लगा दिया। सड़क के बाद रेल ट्रैक पर लेटकर प्रदर्शन किया और रेलवे फाटक नहीं खुलने दिया। औरैया में बीआरसी पर ताला जड़ दिया। कन्नौज में सैकड़ों शिक्षामित्रों ने बीएसए को कार्यालय में बंद कर दफ्तर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हमीरपुर, उरई, चित्रकूट, फतेहपुर, इटावा, हरदोई, फैजाबाद, सुलतानपुर में भी खूब हंगामा किया गया। उन्नाव में बीएसए कार्यालय में घुसने को लेकर पुलिस से झड़प हुई। संत कबीरनगर में खलीलाबाद बीआरसी पर शिक्षामित्रों के बीएसए कार्यालय पहुंचने पर कार्यालय के कर्मचारी ताला बन्द कर हट गए। इस पर कुछ लोगों ने ईट, पत्थर से तोड़ फोड़ शुरू कर दिया। एक कमरे में आग लगा दी।कानपुर में कर्मचारी ताले डालकर भागे: कानपुर में सैकड़ों शिक्षामित्र गोविन्दनगर के भदौरिया पार्क में एकत्र हुए और वहां से मार्च करके बीएसए कार्यालय पहुंचे। हंगामा और नारेबाजी कर वहां का काम बंद करा दिया, उनके तेवर देख कई कर्मचारी ताले डाल कर भाग गए। मेरठ में शिक्षामित्रों ने कमिश्नरी घेरी तो आगरा और आसपास के जिलों में हजारों शिक्षामित्रों ने पैदल मार्च किया। अमरोहा में दो संगठनों में मारपीट:मुरादाबाद में कई स्कूलों में ताले पड़ गए हैं। रामपुर में प्रदर्शन के दौरान बीएसए दफ्तर में तोड़फोड़ की गई और हाईवे पर जाम लगाया। संभल में प्रदर्शन के दौरान एक महिला शिक्षामित्र बेहोश हो गई। आगरा-मुरादाबाद हाईवे जाम कर दिया गया। अमरोहा में शिक्षामित्रों के दो संगठन के पदाधिकारियों में ही मारपीट हो गई। बिजनौर में हाईवे जाम किया गया। सहारनपुर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। पीलीभीत में हाईवे जाम कर दिया।बलरामपुर में डीएम को ज्ञापन सौंपा। गोण्डा में प्रदर्शनकारी गांधी पार्क से मोटरसाइकिल रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और सुप्रीमकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की। श्रवस्ती में भिनगा-बहराइच सड़क जाम कर विरोध जताया। बहराइच, सुलतानपुर में दो घंटे तक सड़क जाम की गई। अमेठी, अम्बेडकरनगर, रायबरेली में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया।

UP SHIKSHAMITRA सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आहत शिक्षामित्रों ने बुधवार को कई जिलों में उग्र प्रदर्शन किया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Sarkari Result

0 comments:

Post a Comment