27/07/2017

UP SI दरोगा भर्ती की पोल सिपाहियों ने खोली






इलाहाबाद वरिष्ठ संवाददातादरोगा भर्ती परीक्षा में पेपर आउट होने का मामला यूं ही तूल नहीं पकड़ा था। सिपाहियों के नाम से फेसबुक पर बने पेज पर दरोगा भर्ती के पेपर का फोटो और वीडियो पोस्ट है। इसमें स्क्रीन शाट से लेकर प्रश्नों का पूरा सीरिज अपलोड है। परीक्षा निरस्त होने के बाद अपनी जांच में एसटीएफ इसे भी शामिल करेगी। पेज बनानेवाले सिपाही 2005 बैच के हैं। पेज का नाम ह्ययूपी पुलिस राक्स रखा है। इस पेज के एडमिन छह सिपाही हैं। करीब 25 हजार पुलिसकर्मी और उनके साथी इस पेज से जुड़े हैं। सिपाहियों का यह कोई आम पेज नहीं है। इसे सुरक्षा के मानकों से जकड़ रखा गया है। कोई भी बाहरी व्यक्ति इस ग्रुप से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर नजर नहीं रख सकता है। सिपाहियों ने दरोगा भर्ती की परीक्षा के दौरान ग्रुप में नकल और पेपर आउट होने का खुलासा किया था।पुलिस सूत्रों के अनुसार 17 जुलाई से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू होते ही रोज नए-नए पोस्ट इस ग्रुप में आने लगे थे। जिस परीक्षा केन्द्र पर किसी दरोगा या इंस्पेक्टर ने सख्ती की तो उसके खिलाफ फेसबुक पर भड़ास निकालते रहे। इसके साथ ही फेसबुक पर परीक्षा के दौरान कंप्यूटर का स्क्रीन शाट लेकर उसे फेसबुक पर अपलोड करने लगे। किसी ने पूरे 160 प्रश्नों का वीडियो बनाकर उसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। इलाहाबाद एसटीएफ को भी इस तरह की जानकारी मिली है। वह सोशल साइट पर शेयर किए गए वीडियो और स्क्रीन शाट की मदद से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किस सेंटर से यह खेल हुआ है। पेपर निरस्त होने के बाद अब तक एसटीएफ इस बात का खुलासा नहीं कर सकी है कि किस जिले से पेपर आउट हुआ है। वैसे एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि धूमनगंज स्थित एक परीक्षा केन्द्र पर मुन्ना भाई सक्रिय थे लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं हुई है।

UP SI दरोगा भर्ती की पोल सिपाहियों ने खोली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Sarkari Result

0 comments:

Post a Comment