27/07/2017

UPTET SHIKSHAMITRA स्कूल नहीं गए पढ़ाई हुई बाधित







मांडा। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द किये जाने के बाद बुधवार को मांडा इलाके के 95 प्रतिशत विद्यालयों में नियुक्त समायोजित शिक्षामित्र नहीं आये। कई विद्यालयों में पठन-पाठन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मांडा विकास खंड में कुल 213 शिक्षामित्र समायोजन के बाद विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में काफी दिनों से पढ़ा रहे थे। मंगलवार को शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द करने का सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आने के बाद नियुक्त समायोजित शिक्षामित्रों में काफी दु:ख व्याप्त हुआ। बुधवार को 95 प्रतिशत ऐसे अध्यापक विद्यालयों में नहीं आये। शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला कुशलपुर सहित कई ऐसे परिषदीय विद्यालय हैं, जो समायोजित शिक्षामित्रों के भरोसे ही संचालित हुआ करते थे। ऐसे विद्यालयों में तालाबन्दी भी हो सकती है।

UPTET SHIKSHAMITRA स्कूल नहीं गए पढ़ाई हुई बाधित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Sarkari Result

1 comments:

  1. Mujhe bina yogyta ke naukari do nahi to aatmhatya kar lunga...vah re shikshamitra unki or dekho jo tumse jyada yogya hain aur 10000 bhi nahi pa rahe kam se kam tum itna to pa rahe ho ki tumhara kharch chal jaye jab tum 3500 pate the to kya chori karte the ghar chalane ke liye jo aaj 10000 me bhi nahi chala pa rahe ho..
    YE DHAN KE LOLUP AYOGYA LOG HAIN..JO SIRF PAISE KE LIYE HI KAAM KARTE HAIN YE GUNDAGARDI ATANKVAAD KISI BHI HAD TAK JA SAKTE HAIN. INHONE SIKSHAK KAHLANE KA BHI HAK KHO DIYA AAJ..

    ReplyDelete