उच्च न्यायालय ने रोक हटाई, गाजीपुर में भी 532 पात्र लाभान्वित
जागरण टीम, वाराणसी : राजस्व लेखपाल भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर। हाईकोर्ट ने उनके नियुक्ति पत्र वितरण पर लगी रोक हटा ली है। सोमवार देर रात जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में वाराणसी जिले के 194 लेखपालों को अब 13 दिसंबर को नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा। दूसरी ओर गाजीपुर के डीएम संजय खत्री ने भी नियुक्ति पत्र वितरण का आदेश जारी कर दिया है। यहां 532 लेखपालों का चयन हुआ है। ज्ञात हो कि अन्य जिलों में बीते दिनों परीक्षा के बाद राजस्व लेखपालों की तैनाती भी कर दी गई मगर हाईकोर्ट ने गाजीपुर व वाराणसी में चयनित लेखपालों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।

0 comments:
Post a Comment