जागरण संवाददाता, वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 से 28 दिसंबर तक दो पालियों में होंगी। संस्थागत परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र संबंधित कालेजों को प्रेषित किया जा चुका है। वहीं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षार्थी वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 1कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि पहले परीक्षाएं सोमवार से शुरू होने वाली थीं। बारावफात के चलते 12 दिसंबर की परीक्षा स्थगित कर 18 दिसंबर को कर दी गई है। अन्य परीक्षाएं समय सारिणी के अनुसार यथावत होंगी। 143 केंद्रों पर 76 हजार परीक्षार्थी : परीक्षा की दो पालियों में, प्रथम पाली : सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक, द्वितीय पाली : दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक। महत्वपूर्ण तिथियां : 14 से 28 दिसंबर तक : एलएलबी, बीबीए, बीसीए, प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर की परीक्षा, 15 से 28 दिसंबर तक : स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, 15 से 26 दिसंबर तक : बीएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, 15 से 28 दिसंबर : बीएससी (टेक्सटाइल एंड हैंडलूम) प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर, 15 से 22 दिसंबर तक : बीपीएड द्वितीय तथा एमपीएड द्वितीय व तृतीय सेमेस्टर : 15 से 26 दिसंबर तक : एमएससी (कृषि) प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर, 17 से 24 दिसंबर तक : एमफिल (हंिदूी, संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, फाइन आर्ट)।
0 comments:
Post a Comment