16/12/2016

RRB Mains Exam आरआरबी की मुख्य परीक्षा 17 जनवरी से

जासं, इलाहाबाद : आरआरबी ने एनटीपीसी की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 17 से 19 जनवरी तक चार शहरों में होगी। डेढ़ घंटे की परीक्षा में 120 सवाल पूछ जाएंगे। तीन पाली में होने वाली परीक्षा प्री तरह ही ऑनलाइन होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड इलाहाबाद नान टेक्निकल पापुलर कटेगरी के पदों की भर्ती कर रहा है। रेलवे में पहली बार इस परीक्षा को ऑनलाइन कराया गया था। इसकी प्री परीक्षा मार्च -अप्रैल 2016 में हुई थी। चूंकि परीक्षा के दौरान नकल के कई मामले सामने आए थे। इसलिए इसकी मुख्य परीक्षा भी कराने का फैसला लिया गया था। प्री परीक्षा का रिजल्ट सात दिसंबर को जारी किया गया था। उसमें रिक्त पद के करीब 15 गुना 42,972 अभ्यर्थी पास हुए। आरआरबी के चेयरमैन एसएएम नकवी ने बताया कि मुख्य परीक्षा 17, 18 और 19 जनवरी को होगी। परीक्षा ऑनलाइन होगी और इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ और ग्वालियर में सेंटर बनेंगे।



RRB Mains Exam आरआरबी की मुख्य परीक्षा 17 जनवरी से Rating: 4.5 Diposkan Oleh: sarkari result help

1 comments: