इलाहाबाद : कर्मचारी चयन आयोग की टियर टू की परीक्षा में अव्यवस्था दूसरे दिन भी सामने आई। पहले दिन जहां इलाहाबाद क्षेत्र के तीन केंद्रों पर सर्वर न चलने के कारण परीक्षा रद करनी पड़ी थी। वहीं दूसरे दिन भी झूंसी के एक केंद्र पर परीक्षा नहीं कराई जा सकी। कर्मचारी चयन आयोग की इस परीक्षा में केंद्रों पर ढंग से तैयारियों का साफ अभाव नजर आया। झूंसी के जिस केंद्र अंबिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्कूल में पहले दिन सर्वर नहीं चल पाया था उसी में दूसरे दिन भी सर्वर नहीं चल पाया। इस केंद्र पर 180 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। बड़ी संख्या में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी इस व्यवस्था से नाराज दिखे और हंगामा भी किया। इसकी रिपोर्ट जब आयोग को भेजी गई तब इस केंद्र की परीक्षा रद करने का निर्णय लिया गया। आयोग के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि अंबिका इंस्टीट्यूट पर गुरुवार की परीक्षा भी निरस्त कर दी गई है। अब इन अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा की तिथि नियत की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र के पांच शहरों में 89 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन कराया गया। जिसमें कुल 16419 परीक्षार्थी थे। पहली पाली में 13744 और दूसरी पाली में 13674 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
SSC CGL Tier 2 झूंसी में दूसरे दिन भी एसएससी सीजीएल की परीक्षा रद
Rating: 4.5
Diposkan Oleh: sarkari result help
0 comments:
Post a Comment